फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT College: First merit list for undergraduate admission released

आईटी कॉलेज : स्नातक में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी

Thu, 09 Jul 2026 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
IT College: First merit list for undergraduate admission released
लखनऊ। आईटी कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची बुधवार को जारी कर दी। शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत कॉलेज की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएचएससी पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट सूची कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या के जरिये इसे देख सकते हैं।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक मूल दस्तावेज तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय का पंजीकरण आवेदन पत्र, मूल स्थानांतरण प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मूल अंकतालिका व प्रमाणपत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र, ईसाई अभ्यर्थियों के लिए क्रिश्चियन रजिस्ट्रेशन फॉर्म और तीन पासपोर्ट आकार के फोटो शामिल हैं। नोटिस के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेज कॉलेज में सत्यापन के लिए जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed