फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   issue of honorarium of Shikshamitras raised again in the House

विधान परिषद: सदन में उठा शिक्षामित्रों के मानदेय का मुद्दा, दूर होंगी पति-पत्नी के ट्रांसफर की विसंगतियां

Fri, 11 Aug 2023 07:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 11 Aug 2023 07:23 PM IST
सार

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के मुद्दे पर सपा का वॉकआउट। विधान परिषद में बसपा ने की ग्राम पंचायत सदस्यों का मानदेय बढ़ाने की मांग।

विज्ञापन
issue of honorarium of Shikshamitras raised again in the House
सदन की कार्यवाही (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधान परिषद में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने वॉकआउट किया। वे शिक्षामित्रों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे थे। हालांकि, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि फिलहाल मानदेय बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

विज्ञापन


सपा के डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि कम मानदेय के कारण करीब 9 हजार शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। भाजपा के सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह आंकड़ा भरोसेमंद नहीं है। इस पर सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. मान सिंह यादव जानकारी का स्रोत प्रस्तुत करें। अगर यह जानकारी ठीक न हो तो सदन में कही अपनी बात वापस ले लें।
विज्ञापन


अपने जवाब में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि नियुक्ति की प्रकृति एवं शर्तें भिन्न होने के कारण कार्य भी अलग-अलग हैं। इसलिए शिक्षामित्रों की अन्य सहायक अध्यापकों से तुलना करना औचित्यपूर्ण नहीं है। भाजपा के सदस्य अशोक कटारिया ने कहा कि दोनों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी अलग-अलग है। इस मुद्दे पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई। उसके बाद सपा सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्यों को हमारी सरकार ने शुरू किया मानदेय

बसपा के भीमराव अंबेडकर ने ग्राम पंचायत सदस्यों का मानदेय काफी कम होने का मुद्दा उठाया। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने ही मानदेय देना शुरू किया है। तात्कालिक रूप से मानदेय बढ़ाने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। शिक्षक दल के राजबहादुर सिंह चंदेल ने उन्नाव में हैंडपंप लगाए जाने का मामला उठाया। सपा के लाल बहादुर सिंह यादव ने माध्यमिक विद्यालयों के अंशकालिक शिक्षकों को पूर्णकालिक का दर्जा दिए जाने का मुद्दा रखा। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि इस मामले पर विचार किया जाएगा। सपा के नरेश चंद्र उत्तम ने दैवीय आपदा में सहायता की निर्धारित दरों की जानकारी चाही।

पति-पत्नी के स्थानांतरण के नियमों में दूर की जाएं विसंगतियां

विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में पति-पत्नी के स्थानांतरण के नियमों में सरकार विसंगतियां दूर करे। पति-पत्नी में से किसी एक के शिक्षा विभाग और दूसरे के किसी अन्य विभाग में कार्यरत होने पर किसी जिले में उन्हें दापंत्य नीति का लाभ दिया गया तो कहीं नहीं दिया गया।


भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह ने यह मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी, दोनों में से किसी एक के अन्य सरकारी या अर्ध सरकारी विभाग में कार्यरत होने पर इस सुविधा का लाभ नहीं दिया गया। दांपत्य नीति के अंतर्गत राजकोष से वेतन लेने वाले कार्मिकों को इस दायरे में लाया जाना चाहिए, न कि सिर्फ शिक्षा विभाग में कार्यरत पति-पत्नी तक इसे सीमित रखना चाहिए। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इसमें बिजली बोर्ड के कर्मियों को भी शामिल किया जाए। नेता सदन डॉ. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बारे में बात की जाएगी। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अगली बार इस पर जरूर विचार किया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed