{"_id":"609be2a78ebc3ed63a169bf6","slug":"issuance-passport-on-entrepreneur-s-letter-head-siddharthnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी लेटर हेड पर जारी करें ट्रांसपोर्टेशन पास : सिद्धार्थनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमी लेटर हेड पर जारी करें ट्रांसपोर्टेशन पास : सिद्धार्थनाथ सिंह
Wed, 12 May 2021 07:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 12 May 2021 07:43 PM IST
सार
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल को निर्देश दिए कि रॉ मटेरियल की कमी की समस्या के लिए ट्रांसपोर्ट डिलीवरी कार्यालयों तथा संयंत्र और मशीनरी के रखरखाव के लिए आदेश जारी किया जाये
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बीते मंगलवार की बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सुझावों का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल को निर्देश दिए कि रॉ मटेरियल की कमी की समस्या के लिए ट्रांसपोर्ट डिलीवरी कार्यालयों तथा संयंत्र और मशीनरी के रखरखाव के लिए आवश्यक उपभोग्य सामग्रियों को संचालित करने हेतु अविलम्ब ही आदेश जारी किया जाये ताकि इंडस्ट्रीज बिना किसी अवरोध के चल सके। मंत्री ने यह भी कहा कि उद्यमी अपने लैटर हेड पर ही ट्रांसपोर्टेशन हेतु पास जारी कर सकते है और उन्हें कंही भी रोका नही जायेगा |
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि मेडिकल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिये जल्द नई पालिसी बनेगी। पॉलिसी में सभी उद्यमियों को आकर्षक सब्सिडी और इंसेंटिवस के प्राविधान होंगे जिससे कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम आगे बढ़कर अपने उद्योग इस क्षेत्र में स्थापित करे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव अश्वनी खंडेलवाल व राष्ट्रीय सचिव चेतन भल्ला उपस्थित रहे |
विज्ञापन
कर्फ्यू में ट्रांसपोर्ट डिलीवरी कार्यालय को दे अनुमति
आईआईए के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट डिलीवरी कार्यालयों को भी कर्फ्यू में काम करने की अनुमति दी जाए, चाहिए, जिससे उद्योगों को कच्चे माल या अन्य वस्तुओं की आपूर्ति की जा सके और उद्योग अपने सहजता पूर्वक काम कर सकें ।
विज्ञापन
संयंत्र और मशीनरी के रखरखाव के लिए आवश्यक उपभोग्य सामग्रियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन या दैनिक आधार पर कुछ घंटो के लिए कर्फ्यू में छूट फि जाए। यूपीएसआईडीए और पावर कॉरपोरेशन के पावर बिल से संबंधित बिलों को कम से कम 6 महीने के लिए टाल दिया जाना चाहिए। मंत्री से एमएसएमई के कम से कम एक साल के लिए ब्याज रोक लगाने की मांग की।