फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ishan Agrawal gets 346th rank in JEE advance Exam.

Lucknow: लखनऊ के ईशान को जेईई एडवांस में 346वीं रैंक, पिता प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के पद पर हैं कार्यरत

Sun, 09 Jun 2024 01:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jun 2024 01:52 PM IST
सार

लखनऊ के ईशान कृष्ण अग्रवाल ने जेईई एडवांस में 346वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता आईएएस हैं और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Ishan Agrawal gets 346th rank in JEE advance Exam.
ईशान कृष्ण अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के ईशान कृष्ण अग्रवाल ने देश की प्रतिष्ठित जेईई एडवांस परीक्षा में 346वीं रैंक हासिल की है। आईआईटी की इस प्रवेश परीक्षा में शीर्ष 500 में स्थान हासिल करना ईशान की असाधारण योग्यता और दृढ़ता का प्रमाण है।

विज्ञापन


मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले ईशान की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा अयोध्या में हुई। उनके पिता एमपी अग्रवाल आईएएस हैं और वर्तमान में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के पद पर कार्यरत हैं। वह अयोध्या के जिलाधकारी व मंडलायुक्त भी रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए लखनऊ भी तैयार, रेस्टोरेंट व होटल में खास तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली: जीत के बाद 11 जून को आएगा पूरा गांधी परिवार, विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में एक संदेश देने की कोशिश

ईशान अपनी शैक्षणिक यात्रा में हासिल इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय अपने पिता एमपी अग्रवाल और मां अर्चा अग्रवाल को देते हैं, जिन्होंने उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रोत्साहन और संसाधन प्रदान किया। वह कहते हैं कि ईश्वर की कृपा और माता-पिता के आशीर्वाद से उन्हें कड़ी मेहनत के लिए ताकत मिलती रही।

ईशान के बड़े भाई अमोघ विक्रम अग्रवाल ने भी जेईई एडवांस परीक्षा 2020 में देश में 468वीं रैंक हासिल की थी। अमोघ ने आईआईटी दिल्ली से इस साल स्नातक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed