फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IRS Yogendra's wife met police commissioner, demanded FIR

Lucknow News: आईआरएस योगेंद्र की पत्नी पुलिस आयुक्त से मिलीं, एफआईआर की मांग

Sun, 01 Jun 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
IRS Yogendra's wife met police commissioner, demanded FIR
आईआरएस योगेंद्र मिश्रा की पत्नी नेहा ने पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर से मुलाकात की। -संवाद
लखनऊ। इनकम टैक्स दफ्तर में डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग पर हमले के आरोपी योगेंद्र मिश्रा की पत्नी नेहा द्विवेदी ने शनिवार को पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर से मुलाकात की। उन्होंने पति योगेंद्र की ओर से भेजी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर की मांग की। पुलिस आयुक्त ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बता दें कि योगेंद्र की पत्नी नेहा द्विवेदी कानपुर नगर में एआरटीओ हैं। महानगर स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने कहा कि योगेंद्र निर्दाेष हैं। बात को बेजवह बढ़ाया गया। पति ने 30 मई को ही पूरे मामले का ब्योरा पुलिस आयुक्त और इंस्पेक्टर हजरतगंज को ईमेल कर दिया था। शुक्रवार को मेरे पिता हजरतगंज थाने गए थे, लेकिन उन्हें रिसीविंग नहीं दी गई। वहीं, इंस्पेक्टर हजरतगंज का कहना है कि शुक्रवार को आईआरएस योगेंद्र के परिवार से किसी ने भी उनसे मुलाकात नहीं की थी।
विज्ञापन

नेहा का दावा है कि उनके पति ने मारपीट नहीं की। खुद को बचाने के लिए उन्होंने गौरव गर्ग को धक्का दिया था। योगेंद्र की अंगूठी से गौरव को चोट लग गई थी। नेहा अपने साथ एक प्रार्थना पत्र भी लाई थीं। शिकायती पत्र में लिखा गया है कि गौरव गर्ग की पत्नी आईपीएस रवीना त्यागी लखनऊ में ही तैनात हैं। आरोप है कि गौरव ने योगेंद्र को धमकी दी थी कि मेरी पत्नी पुलिस विभाग में अफसर हैं। फर्जी मुकदमे में फंसाकर एनकाउंटर भी करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाैरव की आईपीएस पत्नी के स्थानांतरण के लिए लिखा पत्र
योगेंद्र मिश्रा की ओर से मुख्यमंत्री और डीजीपी को एक पत्र भेजा गया है। इसमें उन्होंने आईपीएस रवीना त्यागी का स्थानांतरण लखनऊ से बाहर करने की मांग की है। उन्होंने आईपीएस पर साजिश रचने का आरोप भी लगाया। पत्र में लिखा है कि रवीना त्यागी कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट की पोजिशन पर हैं। वह डीसीपी इंटेलिजेंस है जिसकी वजह से उनके पास सर्विलांस एवं फील्ड इंटेलिजेंस का एक्सेस है। वह पहले डीसीपी मध्य रह चुकी हैं, जिसमें हजरतगंज थाना आता है। योगेंद्र का आरोप है कि परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने धमकाए जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed