फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irresponsible teachers got notice

रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर गायब हो जाते हैं शिक्षक

Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
irresponsible teachers got notice
शराब पीकर स्कूल आने और बगैर सूचना अनुपस्थित शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते बीएसए ने की तीन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई
प्राथमिक विद्यालयों के कुछ शिक्षक लापरवाही और अनुशासनहीनता से बाज नहीं आ रहे हैं। कोई हस्ताक्षर कर विद्यालय से गायब हो जाता है तो कोई शराब पीकर स्कूल पहुंच जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ऐसे ही मामलों में इंचार्ज समेत ऐसे तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।

मलिहाबाद के प्राथमिक विद्यालय नत्थाखेड़ा के इंचार्ज अध्यापक सुरेंद्र कुमार रावत रजिस्टर में हस्ताक्षर कर बगैर सूचना स्कूल से गायब हो जाते हैं। यही नहीं उन्होंने इस सत्र में एक भी छात्र का दाखिला नहीं कराया। गत वर्ष नामांकित 61 बच्चों में से महज 38 ही उपस्थित मिले। खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने सुरेंद्र कुमार रावत को निलंबित कर दिया है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत आख्या के अनुसार माल के प्राथमिक विद्यालय रनीपारा के सहायक अध्यापक मनोज कुमार शराब पीकर स्कूल पहुंच जाते हैं। यही नहीं बिना सूचना वे लगातार पांच दिन गायब रहे। बीएसए ने मनोज कुमार को भी निलंबित कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय सुर्तीखेड़ा के सहायक अध्यापक सुनील कुमार सिंह पर प्रधानाध्यापिका के मोबाइल पर अनावश्यक मेसेज करने का आरोप है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत आख्या के अनुसार प्रधानाध्यापिका द्वारा मना करने पर विवाद खड़ा कर देते हैं। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने और हस्ताक्षर पंजिका में गड़बड़ी करने का भी आरोप है। बीएसए ने सुनील कुमार को भी लिलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि तीनों के खिलाफ जांच बैठा दी है और 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed