{"_id":"5c7a11f6bdec2217fc33f846","slug":"irregularities-in-sub-inspector-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती नतीजों में गड़बड़ी का आरोप, दर्जनों अभ्यर्थियों ने भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती नतीजों में गड़बड़ी का आरोप, दर्जनों अभ्यर्थियों ने भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष से की शिकायत
Sat, 02 Mar 2019 10:47 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा भर्ती के नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगा है। दर्जनों महिला व पुरुष अभ्यर्थियों ने इस बाबत पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा से शिकायत की।
विज्ञापन
चयनित सूची में नाम न आने पर ये अभ्यर्थी शुक्रवार को भर्ती बोर्ड मुख्यालय पहुंचे। उनका आरोप था कि दौड़ में पास होने के बावजूद उनका नाम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची में नहीं है। काफी मशक्कत के बाद उनकी मुलाकात भर्ती बोर्ड के डीजी से हो सकी।
विज्ञापन
डीजी ने अभ्यर्थियों को उनके प्रकरणों की जानकारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को आगामी गुरुवार को संपर्क करने को कहा। अभ्यर्थियों का कहना है कि सैकड़ों अन्य अभ्यर्थियों के भी नाम इसी तरह से गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार के ये अभ्यर्थी भी बोर्ड कार्यालय पहुंचेंगे। वहीं, बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने शिकायत की है उनके प्रकरणों की जांच की जा रही है।