फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IRCTC will organize a trip to Bali in November

Lucknow News: नवंबर में बाली की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

Fri, 13 Sep 2024 06:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
IRCTC will organize a trip to Bali in November

विज्ञापन
लखनऊ। आईआरसीटीसी 13 से 18 नवंबर तक बाली (इन्डोनेशिया) की सैर कराएगा। इसका पैकेज शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय में लॉन्च किया गया। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि लखनऊ से बाली जाने-आने की व्यवस्था फ्लाइट से रहेगी। खान-पान व ठहरने का इंतजाम चार सितारा होटल में होगा। पैकेज में केआक नृत्य प्रदर्शन के साथ उलुवतु मंदिर, रॉयल पैलेस, किंतामनी टूर कराया जाएगा। क्रूज पर डिनर, सफारी और मरीन पार्क के साथ जंगल हॉपर पास व तंजुंग बेनोआ बीच पर टर्टल आईलैंड का भ्रमण तथा तनाहलाट (हिंद महासागर) में ढलता सूरज दिखाया जाएगा। अकेले रुकने पर 1,00,500 रुपये, दो से तीन व्यक्तियों के एक साथ रुकने पर 93,200 रुपये प्रति व्यक्ति तथा माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 89,300 रुपये है। बुकिंग बेवसाइट www.irctctourism.com व 8287930922/02 पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed