फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irctc plan to tour 7 jyotirlinga in india

अच्छी खबर: सावन में तीर्थयात्रियों को 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा रेलवे, इस तरह से करें बुकिंग

Thu, 06 Jul 2023 05:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Jul 2023 05:51 AM IST
सार

भारतीय रेलवे का आईआरसीटीसी सावन के महीने में देश के सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराएगा। 27 जुलाई से आप यात्राएं कर सकते हैं। जानिए इसके टिकट किस तरह से बुक कर सकते हैं।  

विज्ञापन
irctc plan to tour 7 jyotirlinga in india
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

विस्तार

सावन में तीर्थयात्रियों को सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन आईआरसीटीसी द्वारा कराए जाएंगे। इसको लेकर बुधवार को पैकेज लॉन्च किया गया है। 27 जुलाई से यात्रा शुरू होगी, जो पांच अगस्त तक चलती रहेगी। पैसेंजर 917 रुपये की आसान ईएमआई पर यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा सात ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का संचालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर के अतिरिक्त लखनऊ, योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई एवं ललितपुर स्टेशन से रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 से शुरू होने वाली यात्रा पांच अगस्त को समाप्त होगी। नाश्ता एवं दोपहर तथा रात का शाकाहारी भोजन, एसी/नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है। ट्रेन में कुल 767 सीटें रहेंगी। इसमें 49 सेकेंड एसी, 70 थर्ड एसी व 648 स्लीपर क्लास की सीटें शामिल हैं। 


स्लीपर में प्रतिव्यक्ति किराया 18925 रुपये, थर्ड एसी में 31769 रुपये तथा सेकेंड एसी में 42163 रुपये प्रतिव्यक्ति है। पैकेज का भुगतान ईएमआई पर भी किया जा सकता है। 917 रुपये प्रतिमाह की किश्त है। पैकेज की बुकिंग बेवसाइट www.irctctourism.com व 8287930913/08/06/02 नंबरों पर की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed