फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS Transfer In UP: 15 IPS officers including SP of eight districts have been transferred in UP

IPS Transfer In UP: प्रदेश के पुलिस तंत्र में बड़ा फेरबदल, आठ जिलों के कप्तान सहित 15 IPS अधिकारी इधर से उधर

Tue, 07 Jan 2025 09:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 09:43 PM IST
सार

IPS Transfer In UP: यूपी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें सुल्तानपुर, मैनपुरी, कन्नौज सहित आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
IPS Transfer In UP: 15 IPS officers including SP of eight districts have been transferred in UP
IPS Transfer In UP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को आठ जिलों सुल्तानपुर, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, कन्नौज, मिर्जापुर, भदोही और बस्ती के एसपी समेत 15 आईपीएस का तबादला कर दिया।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक सुल्तानपुर के एसपी सोमेन वर्मा को मिर्जापुर का एसपी बनाया गया है। अमरोहा के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को सुल्तानपुर भेजा गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी का एसपी बनाया गया है। 

विज्ञापन

इनको मिली ये जिम्मेदारी

लखीमपुर में तैनात गणेश साहा को मैनपुरी का एसपी बनाया गया है। मिर्जापुर के एसपी अभिनन्दन को बस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार को कन्नौज का नया एसपी बनाया गया है। भदोही की एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को कानपुर में एसपी इंटेलिजेंस बनाया गया है, जबकि कानपुर में तैनात बसंत लाल को एसीओ मुख्यालय भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती के एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद को अमरोहा में तैनात किया गया है। सहारनपुर के एएसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को भदोही का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में एएसपी व्योम बिंदल को सहारनपुर में प्रभारी एसपी सिटी बनाया गया है।

दीपेश को सीबीसीआईडी का अतिरिक्त प्रभार

डीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को सीबीसीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। गृह सचिव डॉ. संजीव गुप्ता को डीजीपी मुख्यालय भेजने का आदेश निरस्त कर दिया गया है। डीजीपी के जीएसओ एन. रविन्दर का एडीजी एसीओ के टद पर किया गया तबादला भी निरस्त कर दिया गया है। आईजी मुख्यालय नचिकेता झा को आईजी स्थापना बनाया गया है। आईजी स्थापना शलभ माथुर को आईजी कार्मिक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed