फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ips jasveer singh suspend for giving an controversial interview.

विवादित इंटरव्यू को लेकर गुपचुप तरीके से आईपीएस सस्पेंड, कभी सीएम योगी पर लगाया था रासुका

Tue, 19 Feb 2019 01:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Feb 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
ips jasveer singh suspend for giving an controversial interview.
आईपीएस अफसर जसवीर सिंह - फोटो : amar ujala

एक निजी वेबसाइट को विवादित साक्षात्कार देने के आरोप में सरकार ने एडीजी रूल्स एंड मैनुअल जसवीर सिंह को निलंबित कर दिया है। 1992 बैच के आईपीएस अफसर जसवीर पर आरोप है कि 30 जनवरी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने राजनेताओं व नौकरशाहों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सरकार ने उनसे विवादित साक्षात्कार को लेकर स्पष्टीकरण मांगा तो वे जवाब देने के बजाय छुट्टी पर चले गए थे। तब सेवा नियमों के उल्लंघन व बगैर जानकारी के गैरहाजिर होने के आरोप में जसवीर को 14 फरवरी को ही निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


मूल रूप से होशियारपुर, पंजाब के रहने वाले जसवीर ने ही वर्ष 2002 में महराजगंज जिले में एसपी रहते गोरखुपर सांसद योगी आदित्यनाथ पर रासुका लगाया था। हालांकि इसके फौरन बाद उनका तबादला फूड सेल में कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहा था इंटरव्यू में

जसवीर ने इंटरव्यू में नौकरशाहों को लेकर नौकरी संबंधित टिप्पणी की थी। साथ ही यह भी कहा था कि सिद्धांतों से समझौता नहीं करूंगा। आईपीएस अफसर होने के नाते जवाबदेही जनता व संविधान के प्रति होती है किसी और के प्रति नहीं।

राजा भैया से जताया था जान का खतरा
प्रतापगढ़ का एसपी रहने के दौरान जसवीर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ कार्रवाई की थी। वर्ष 2007 में उन्होंने राजा भैया से जान का खतरा बताते हुए राज्य सरकार से सुरक्षा की मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed