फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS B K SIngh send back because of molestation case.

UP: गुवाहाटी एयरपोर्ट पर महिला कर्मी से छेड़खानी के बाद वापस भेजे गए एडीजी, पद से हटाए गए

Wed, 03 Apr 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Apr 2024 12:10 AM IST
सार

आईपीएस बीके सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को समय से पहले खत्म कर वापस यूपी भेज दिया गया है। महिला कर्मी की शिकायत की जांच के बाद एडीजी सीआरपीएफ के पद से हटाए गए।

विज्ञापन
IPS B K SIngh send back because of molestation case.

विस्तार

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी बिनोद कुमार सिंह को गुवाहाटी एयरपोर्ट के लाउंज में महिला कर्मी से छेड़छाड़ करने के आरोप के बाद वापस यूपी भेज दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महिला कर्मी की शिकायत के बाद हुई जांच के बाद उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को समयपूर्व समाप्त कर दिया है। बता दें कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पूर्व वह यूपी पुलिस में एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात थे। वह 14 जुलाई 2023 को एडीजी सीआरपीएफ (पूर्वोत्तर) के पद पर तैनात किए गए थे।

विज्ञापन


बता दें कि गुवाहाटी एयरपोर्ट के रिजर्व लाउंज में तैनात महिला कर्मी ने एडीजी बिनोद कुमार सिंह द्वारा 16 मार्च को उसके साथ मारपीट और हमला करने की शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि लाउंज में बनी हेल्पडेस्क पर आकर एडीजी उसकी सुंदरता की तारीफ करने के बाद छेड़खानी करने लगे। उसके विरोध करने पर वह हेल्प डेस्क एरिया के भीतर आकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे।
विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत एयरपोर्ट के अधिकारियों से की, जिसके बाद गुवाहाटी के पुलिस उपायुक्त को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए जांच करने को कहा गया था। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया गया, हालांकि पीड़िता ने आगे पैरवी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed