फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL: Lucknow, already out of playoff contention, will look to salvage their honour today; overcoming Bangalor

IPL 2026: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ सम्मान बचाने उतरेगी आज, बंगलूरू से पार पाना नहीं होगा आसान

Thu, 07 May 2026 06:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 07 May 2026 06:49 AM IST
सार

Lucknow vs Bangalore match: आईपीएल में आज लखनऊ सुपरजायंट्स अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ उतरेगी। मैच में बारिश भी बाधा डाल सकती है। 

विज्ञापन
IPL: Lucknow, already out of playoff contention, will look to salvage their honour today; overcoming Bangalor
अभ्यास सत्र में विराट कोहली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 प्लेऑफ की होड़ से लगभग बाहर हो चुकी लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए घरेलू मैदान में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ जीत दर्ज करके साख बचाने उतरेगी। हालांकि मेजबान टीम के लिए लगातार मिल हार से पीछा छुड़ना इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि टीम का सामना विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू से होगा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में हार का सामना करने वाली बंगलूरू की टीम लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को और भी मजबूत करना चाहेगी।

विज्ञापन


आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नौ मैच में 379 रन) की अगुवाई में देवदत्त पडिक्कल (नौ मैच में 282) और कप्तान रजत पाटीदार (नौ मैच में 257 रन) ने शानदार खेल दिखाया है, जबकि गेंदबाजी में शीर्ष पर काबिज भुवनेश्वर कुमार (नौ मैच में 17 विकेट) ने एक छोर पर मोर्चा संभाले रखा है। यहां उन्हें जोश हेजलवुड का भरपूर साथ मिला। लखनऊ के खिलाफ बीते 15 अप्रैल को खेले गए मैच में बंगलूरू ने पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 49 रन की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में लखनऊ में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन


जहां तक एलएसजी का सवाल है तो उसका प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है। टीम पिछले छह मैचों में हार झेलने के कारण अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। मिचेल मार्श, कप्तान ऋषभ पंत, एडन मार्क्रम और निकोलस पूरन जैसे प्रमुख बल्लेबाज अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी क्रम में बार-बार फेरबदल ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। साथ ही पंत की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एलएसजी के बल्लेबाजों के लिए अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की अगुवाई वाले आरसीबी के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना आसान नहीं होगा। गेंदबाजी में एलएसजी के लिए प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने क्रमशः 13 और 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी ने सत्र की दमदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उन्होंने जमकर रन लुटाए।

Trending Videos

दवाब से उबरकर वापसी करेंगे : क्लूजनर

IPL: Lucknow, already out of playoff contention, will look to salvage their honour today; overcoming Bangalor
चिंता का विषय है पंत का फॉर्म। - फोटो : IPL/BCCI

 एलएसजी के सहायक कोच लांस क्लूजनर का कहना है कि भले ही हमारी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं कम हो गई हैं, लेकिन अभी काफी मैच बचे हैं और हमारी टीम दबाव से उबरकर मैदान में जीत से वापसी करेगी। रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ बृहस्पतिवार को होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अपने घरेलू मैदान में जीतना है ताकि लखनऊ के समर्थकों का विश्वास जीत सकें। बंगलूरू के खिलाफ होने वाला मुकाबला निश्चित तौर पर कड़ा रहेगा, लेकिन हम यहां जीत के साथ पिछली हार का हिसाब चुकाने उतरेंगे। 

अर्जुन तेंदुलकर के खेलने को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में क्लूजनर ने कहा कि वह नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। खासकर उनके यॉर्कर शानदार है। वह लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने को पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि मैं सेलेक्टर नहीं हूं, लेकिन हमारे पास सटीक यॉर्कर फेंकने वाले गेंदबाजों की कमी नहीं है और उनमें अर्जुन सबसे बेहतरीन में से एक हैं। उन्होंने निकोलस पूरन की फॉर्म वापसी पर खुशी जताई और कहा कि पूरन ने लगातार चले आ रहे रनों के सूखे को समाप्त किया था। हालांकि उस मैच में टीम की गेंदबाज़ी उस स्तर की नहीं रही, जैसी इस पूरे सीजन देखने को मिली थी। इम्पैक्ट प्लेयर बाबत पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कोई रॉकेट साइंस नहीं है। खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, हम यह महसूस करते हैं कि हमें सतह पर एक अतिरिक्त स्पिनर चाहिए या एक अतिरिक्त बल्लेबाज। कभी यह दांव चलता है तो कभी नहीं चलता है।

हम पिच के हिसाब से खेलने में सक्षम : रंगराजन

रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के स्पिन बॉलिंग कोच मालोलन रंगराजन ने कहा कि इकाना स्टेडियम की पिच के बारे मेें जैसा बताया गया वैसा बिलकुल भी नहीं है। यहां बल्लेबाजी करना इतना भी मुश्किल नहीं है, जितना बताया जा रहा है। जहां तक हमारी टीम का सवाल है तो टीम के बल्लेबाज हर तरह की विकेट पर खेलने में सक्षम हैं। इकाना में हमारे बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहेंगे। जहां तक मुझे जानकारी है कि इकाना में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए पूरा मौका रहता है। बृहस्पतिवार को होने वाला मुकाबला शानदार रहेगा, जहां हमारे बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। जितेश शर्मा के बाबत पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जितेश शानदार खिलाड़ी है और कभी भी फॉर्म में आ सकते हैं। इसलिए हम उनको लेकर बहुत चिंतित नहीं है और सकारात्मक सोच के साथ इस मुकाबले में उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed