फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL: LSG's Batting Flops, Bowling Crumbles—Lose Despite Scoring 228 Runs; Set to Face RCB at Home Tomorrow

IPL: एलएसजी की बल्लेबाजी फ्लॉप, बिखरी गेंदबाजी, 228 रन बनाकर भी हारे; घरेलू मैदान पर कल आरसीबी से भिड़ंत

Wed, 06 May 2026 02:08 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 06 May 2026 02:08 PM IST
सार

लखनऊ टीम ने 228 रन बनाकर भी हार झेली और लगातार छठी हार से प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कमजोर रहीं। अब अगला मुकाबला अहम होगा, जहां टीम घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर सम्मान बचाने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
IPL: LSG's Batting Flops, Bowling Crumbles—Lose Despite Scoring 228 Runs; Set to Face RCB at Home Tomorrow
LSG की टीम निराश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर (228 रन) बनाने के बावजूद लखनऊ सुरजायंट्स को आईपीएल में लगातार छठी का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ न सिर्फ टीम का मनोबल टूटा बल्कि प्लेऑफ में पहुंचने की आस भी लगभग खत्म हो गई। 

विज्ञापन


अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर फिसल चुकी लखनऊ के लिए आने वाले मुकाबले सम्मान बचाने के लिए होंगे। इन मुकाबलों में नया कप्तान पर भी दांव खेला जा सकता है ताकि अगले सत्र में टीम प्रबंधन के सामने विकल्प बढ़ेंगे। पूरे सत्र में टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी लचर रही।

विज्ञापन

 

IPL: LSG's Batting Flops, Bowling Crumbles—Lose Despite Scoring 228 Runs; Set to Face RCB at Home Tomorrow
मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान एलएसजी के खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला

बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

आईपीएल सत्र में दिग्गज बल्लेबाजों से सजी टीम से अपने प्रदर्शन से निराश किया। आलम यह रहा कि आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में एलएसजी का भी नाम शामिल नहीं है। नौ मैच खेलकर महज तीन बल्लेबाज (मिचेल मार्श-256 रन, एडन मार्करम- 224 रन और ऋषभ पंत- 204 रन) ही दो सौ के आकड़े को पार कर सके हैं। पिछले सत्र में रनों का अंबार लगाने वाले निकोलस पूरन पूरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने नौवें मुकाबले में पहला अर्धशतक जमाया। इसके अलावा आयुष बदोनी भी प्रभावित नहीं कर सके।

 

गेंदबाजी में एकजुट प्रदर्शन का अभाव

बल्लेबाजों के तुलना में गेंदबाज कुछ हद तक अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। खासतौर पर प्रिंस यादव (नौ मैच में 13 विकेट) और मोहसिन खान (पांच मैच में 10 विकेट) ने प्रभावित किया। इसके अलावा अनुभवी मो. शमी औसत रहे, जबकि आवेश खान लय में नहीं दिखे। 

इस सत्र मे रवि बिश्नोई के जाने के बाद एलएसजी का स्पिन विभाग पूरी तरह बिखर गया, जिसका खामियाजा पूरी टीम को उठाना पड़ा। खासतौर पर छह मैच खेलकर महज तीन विकेट लेने वाले दिग्वेश राठी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

 

विज्ञापन

IPL: LSG's Batting Flops, Bowling Crumbles—Lose Despite Scoring 228 Runs; Set to Face RCB at Home Tomorrow
विराट कोहली ने अपनी टीम के साथ अभ्यास किया। - फोटो : amar ujala

टीम लखनऊ पहुंची, कर अभ्यास

मुंबई के हाथों छह विकेट से हार का सामना करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम मंगलवार शाम लखनऊ पहुंच गई। सात मई को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू से होने वाले मुकाबले के लिए लखनऊ टीम के खिलाड़ी बुधवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास किया। पिछले और मौजूदा सत्र को जोड़ दिया जाए तो लखनऊ की टीम यहां लगातार नौ मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड बना चुकी है। ऐसे में टीम का लक्ष्य अपने घरेलू मैदान में जीत दर्ज करने का होगा।

आरसीबी के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

इकाना स्टेडियम में शाम के सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। विराट ने साथी खिलाड़ियों के साथ वॉर्मअप के बाद एक घंटे तक नेट्स पर गेंदबाजों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने टीम के कप्तान रजत पाटीदार और हेड कोच एंडी फ्लावर से मैच की रणनीति पर बातचीत की। तीन घंटे तक चले अभ्यास सत्र के दौरान आरसीबी के खिलाड़ी काफी सहज नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed