{"_id":"69cc2f0b6a477c0bdc0bfab6","slug":"ipl-begins-today-at-ekana-stadium-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1670751-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इकाना स्टेडियम में आज से आईपीएल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इकाना स्टेडियम में आज से आईपीएल का आगाज
विज्ञापन
आईपीएल से पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में बुधवार से लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले के साथ आईपीएल का आगाज होगा। इस मुकाबले की पूर्व संध्या पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नेट्स पर अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
बेहतर टीम उतारना बड़ी चुनौती : लैंगर
लखनऊ सुपरजायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि हमारी टीम के पास अनुभवी मो शमी के साथ मयंक यादव, नमन तिवारी, मोहसिन खान, आवेश खान, अर्जुन तेंदुलकर जैसे गेंदबाज हैं। सभी अच्छी फॉर्म में हैं और पूरी तरह फिट भी। कप्तान ऋषभ पंत को किस जगह खिलाना है यह बहुत जरूरी है। इसके अलावा टीम मेें मिचेल मार्श, एडन मार्करम और पूरन जैसे तगड़े बल्लेबाज है, जो मुकाबले का रुख बदल सकते हैं।
हम जीत को लेकर आशान्वित : चमीरा
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ने कहा कि लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अच्छी है। उनकी टीम से मुकाबला कड़ा होगा, लेकिन हम जीत के प्रति आशांवित है। आईपीएल में उतरने से पहले हमारी टीम का अभ्यास सत्र अच्छा रहा। टीम ने दो अभ्यास मैच खेलकर अपनी तैयारियों को परखा। भारतीय विकेटों में काफी रन बनते हैं। उसी हिसाब से हमने तैयारी की है और लखनऊ में जीत से अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगे।