{"_id":"69e64c5aab4740fe7a040e50","slug":"ipl-2026-lucknow-supergiants-face-challenge-for-first-home-win-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026:सुपरजायंट्स के लिए घर में पहली जीत की चुनौती, लखनऊ पहुंचे राजस्थान के खिलाड़ी, सूर्यवंशी पर रही नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2026:सुपरजायंट्स के लिए घर में पहली जीत की चुनौती, लखनऊ पहुंचे राजस्थान के खिलाड़ी, सूर्यवंशी पर रही नजरें
Mon, 20 Apr 2026 09:28 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:28 PM IST
सार
लखनऊ सुपरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी मंगलवार को शाम के सत्र में खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी लखनऊ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी व रवींद्र जडेजा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभी तक लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल बुरे सपने की तरह बीता है। टीम अंक तालिका में छह मैच खेलकर चार हार और दो जीत के साथ आठवें स्थान पर फिसल गई है। घरेलू मैदान (इकाना स्टेडियम) में टीम के हालात और भी बुरे है, जहां पहली जीत दर्ज करना ही चुनौती बन चुका है। राजस्थान के खिलाफ 22 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में लखनऊ को जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। मुकाबले के लिए सोमवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी लखनऊ पहुंच गए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार इकाना स्टेडियम में मंगलवार को शाम के सत्र में खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। लखनऊ सुपरजायंट्स की बात की जाए तो बल्लेबाजी क्रम में बार-बार बदलाव करना टीम को रास नहीं आ रहा है, जबकि गेंदबाजी क्रम में अभी तक उपयोग में लाए गए खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं ला सके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अप्रैल के महीने में जून जैसी गर्मी, 44.4 डिग्री के साथ प्रयागराज रहा सबसे गर्म; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश बोले: सपा सरकार बनने पर यूपी के लोगों को 300 यूनिट बिजली देंगे मुफ्त, महिलाओं को 40 हजार की पेंशन
टीम के ओवरसीज बल्लेबाज मिचेल मार्श (छह मैच में 155 रन) और एडन मार्करम (छह मैच में 162) अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सके है, जबकि निकोलस पूरन (छह मैच में 51 रन) ने अपने प्रदर्शन से टीम प्रबंधन को पूरी तरह निराश किया है। कप्तान पंत भी अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखा पाए और छह मैच में 147 रन ही बना सके है।
गेंदबाजी में भी टीम का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है। टीम से सबसे ज्यादा 11 विकेट हासिल करने वाले प्रिंस यादव खासे महंगे (इकोनॉमी रेट-8.69) साबित हुए है। अनुभवी पेसर शमी (छह मैच में पांच विकेट) भी अपेक्षा के अनुरूप विकेट चटकाने में असफल रहे, जबकि आवेश खान (पांच मैच में पांच विकेट) और दिग्वेश राठी (चार मैच में तीन विकेट) भी प्रभावित नहीं कर सके।
वैभव सूर्यवंशी मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सबसे की नजर राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल में दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई करते हुए छह मैच में 41 के शानदार औसत और 236.53 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं।
इस शानदार प्रदर्शन के दौरान 24 चौके और 20 गगनचुंबी छक्के उड़ाकर प्रतिद्वंद्वी टीमों के नाक में दम कर दिया है। ऐसे में लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाजों के सामने वैभव बड़ा खतरा बन सकते हैं। इकाना स्टेडियम में अभी तक हुए दोनों मुकाबलों में बहुत ज्यादा रन नहीं बने हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी में राजस्थान राॅयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करके दो सौ का आंकड़ा पार कर सकती है।