फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL 2025: The road ahead is not easy for Lucknow Supergiants, 27 crore Rishabh Pant is also on target; Akashde

IPL 2025: आसान नहीं है लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आगे की राह, 27 करोड़ी ऋषभ पंत भी निशाने पर; जुड़ेंगे आकाशदीप

Wed, 02 Apr 2025 09:24 PM IST
रोहित मिश्र अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ
अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 02 Apr 2025 09:24 PM IST
सार

Lucknow Supergiants: पंजाब किंग्स से मिली आठ विकेट से शर्मनाक हार से लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आगे की राह मुश्किल दिखने लगी है। टीम में जल्द ही आकाशदीप जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
IPL 2025: The road ahead is not easy for Lucknow Supergiants, 27 crore Rishabh Pant is also on target; Akashde
ऋषभ पंत-रवि बिश्नोई-प्रिंस यादव लखनऊ में हुए मैच के दौरान। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब किंग्स से मिली आठ विकेट से शर्मनाक हार से लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आगे की राह मुश्किल दिखने लगी है। चार अप्रैल को होने वाले अगले मुकाबले में टीम को पावर हिटर्स से भरी मुंबई इंडियंस की टीम से सामना करना है और जबकि गेंदबाजी ही मेजबान टीम की सबसे कमजोर कड़ी हैं। इसके अलावा आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी 27 करोड़ी ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन के चलते सोशल मीडिया में निशाने पर आ गए हैं। 

विज्ञापन


इस मुश्किल घड़ी से उबरने के लिए सुपरजायंट्स को मुंबई के खिलाफ न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी बल्कि कप्तान पंत को भी अपने बल्ले से आलोचकों को जवाब देना होगा। अभी तक टीम के तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आधार माना जाए तो ऑरेंज कैपधारी निकोलस पूरन ने एक छोर पर टिककर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 219.86 की स्ट्राइक रेट 189 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने छह विकेट अपनी झोली में डाले। इन दोनों के अलावा मिचेल मार्श (तीन मैच में 124 रन) और युवा लेग स्पिनर दिग्वेश राठी (तीन मैच में पांच विकेट) प्रभावी दिखे हैं। 
विज्ञापन


टीम के कप्तान ऋषभ पंत के लिए मौजूदा आईपीएल बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। तीन मैच में 17 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के आउट होने के गैरजिम्मेदाराना ढंग को लेकर प्रशंसकों में खासी नाराजगी देखी गई है। सोशल मीडिया में पंत को लेकर तमाम मीम्स बनाए जा रहे हैं कि 27 करोड़ के खिलाड़ी ने एलसीजी को तगड़ा चूना लगा दिया। टीम के पहले दो सत्रों में विश्वसनीय खिलाड़ी रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई अभी तक रंग में नहीं दिखे हैं। तीन मैचों में 12.54 की इकोनॉमी रेट से रन लुटाने वाले इस खिलाड़ी की झोली में महज तीन विकेट आए हैं, जो उनके आउट ऑफ फाॅर्म में होने की कहानी बयां कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आकाशदीप टीम से जुड़ेंगे, मयंक पर तस्वीर साफ नहीं

मयंक यादव का तो पता नहीं, लेकिन भारतीय टेस्ट तेज गेंदबाज आकाशदीप के लखनऊ सुपरजायंट्स टीम से जुड़ने की खबर सामने आई है। कमजोर गेंदबाजी विभाग को इससे काफी राहत मिली होगी। टीम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार आकाशदीप को एनसीए (एनसीए) से हरी झंडी मिल गई है। ऐसे में उनके मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने की संभावना भी बलवती हो गई। अगर ऐसा होता है तो एलएसजी को बड़ी राहत मिल सकती है।

जहीर बोले, पिच को पढ़ने में चूक हुई

IPL 2025: The road ahead is not easy for Lucknow Supergiants, 27 crore Rishabh Pant is also on target; Akashde
ऋषभ पंत से बात करते जहीर खान। - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार देर रात खत्म हुए मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर जहीर खान ने कहा कि उन्हें इकाना स्टेडियम में पिच को समझने में चूक हुई, जिस कारण पंजाब के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि घरेलू मैदान होने के कारण पिच क्यूरेटर से हमें वह लाभ नहीं मिला, जिसकी उम्मीद कर रहे थे। ऐसा लगा कि पिच पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को सपोर्ट करने के लिए बनाई गई थी। खैर पहली बार यह चूक गई। इकाना स्टेडियम में होने वाले आगे के मुकाबलों में होम एडवांटेज का फायदा उठाने उतरेंगे। जहीर ने कप्तान पंत का सपोर्ट करते हुए जहीर ने कहा कि देखिए, पंत को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे एलएसजी की कप्तानी की भूमिका को सही ढंग से निभा रहे हैं। एक बल्लेबाज के रूप में भी वे धमाकेदार वापसी करेंगे और अपनी टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगे।

पढ़ें- अयोध्या: रामनवमी पर रामलला 18 घंटे देंगे भक्तों को दर्शन, 20 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना; ये होगी टाइमिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed