फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   investigation team submitted report of Sambhal riots to CM Yogi

संभल में घटी 30% हिंदू आबादी: कब-कब हुए दंगे; 450 पन्नों में दर्ज पूरा इतिहास; आयोग ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट

Thu, 28 Aug 2025 01:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 01:38 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीके अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग ने संभल दंगों की जांच रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है।   

विज्ञापन
investigation team submitted report of Sambhal riots to CM Yogi
संभल दंगों की जांच रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपी गई। - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल में हुए दंगों की जांच रिपोर्ट जांच आयोग ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है। 24 नवंबर 2024 को मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। इसकी जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीके अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग को सौंपी गई थी।

विज्ञापन


इसमें पूर्व डीजीपी एके जैन और सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद सदस्य बनाए गए थे। आयोग ने सीएम को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इस दौरान सीएम के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और प्रमुख सचिव (संसदीय कार्य) जेपी सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

पहले के दंगों का भी इतिहास खंगाला

जांच आयोग ने 450 पन्नों की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में न केवल 24 नवंबर को हुई हिंसा का ज़िक्र है, बल्कि संभल में इससे पहले कब-कब दंगे हुए, इनका भी उल्लेख किया गया है। उन दंगों के दौरान क्या-क्या हुआ, इसका भी पूरा विवरण लिखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 30 फीसदी घटी आबादी

बताते चलें कि संभल में हुई हिंसा पर तैयार की रिपोर्ट में जनसांख्यिकीय परिवर्तन का भी ज़िक्र है। इसमें बताया गया कि कभी यहां पर 45 प्रतिशत आबादी हिंदू थी। लेकिन, वर्तमान में यह घटकर 15 से 20 प्रतिशत ही रह गई है।

रिपोर्ट में इन बातों का जिक्र

रिपोर्ट में संभल में बीते सात दशक के दौरान हुए 15 दंगों, उनमें हुए नुकसान और टकराव की वजहों का जिक्र भी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक संभल में 1936 से 2019 तक 15 दंगे हुए, जिनमें 213 मौतें हुईं। इनमें 209 हिंदुओं की हत्या हुई थी।

1978 में होली के बाद 184 हिंदुओं का नरसंहार हुआ था, जबकि किसी भी मुस्लिम की मृत्यु नहीं हुई थी। सभी दंगों और उपद्रव में कुल मिलाकर सिर्फ चार मुस्लिमों की मौत की जानकारी दस्तावेजों की पड़ताल में आयोग को मिली। इनमें दो मौतें 1992 के अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के बाद भड़के दंगे और दो लोगों की मौत वर्ष 2019 में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में हुई थी।

30 मई 2025 को इन कूपों का हुआ पुनरुद्धार

धार्मिक स्थल भी निशाने परसंभल में हिंदुओं को निशाना बनाने के साथ धार्मिक स्थलों का अस्तित्व भी खत्म किया जाता रहा। संभल में 68 तीर्थ स्थल और 19 पावन कूप थे, जिन पर कालांतर में तुष्टीकरण की राजनीति की वजह से कब्जा कर लिया गया। प्रदेश सरकार ने 30 मई 2025 को इन कूपों का पुनरुद्धार किया है। इसके अलावा हरिहर मंदिर का उल्लेख भी किया गया है, जहां बाबर काल के साक्ष्य मिलने का जिक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed