अमिताभ के खिलाफ जांच शुरू, जारी हुए निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के खिलाफ जांच अधिकारी अध्यक्ष पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड वीके गुप्ता ने विभागीय जांच शुरू कर दी है।
अमिताभ ठाकुर को आईजी कार्मिक बीपी जोगदंड ने पत्र भेज कर 7 अगस्त को बोर्ड कार्यालय में जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है।
इसी दिन ठाकुर का लिखित बयान और आरोपों के संबंध में साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा।
करना होगा अंतिम फैसले का इंतजार
वहीं अमिताभ ठाकुर ने प्रमुख सचिव गृह और जांच अधिकारी गुप्ता को पत्र लिखकर केंद्रीय न्यायिक अधिकरण (कैट) के केंद्र व राज्य सरकार और जांच अधिकारी को जारी किए गए नोटिस का हवाला देते हुए कहा है कि कैट ने प्रथमदृष्टया उनकी अर्जी को विचारण के योग्य माना है।
इसलिए इस मामले में कैट के अंतिम फैसले का इंतजार करना बेहतर होगा।
क्योंकि कैट ने जांच अधिकारी बनाने के आदेश निरस्त कर दिए तो पूरी प्रक्रिया व्यर्थ चली जायेगी और इससे जांच की कार्यवाही पर भी गलत असर पड़ेगा।