फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation report about IPS Anirudh Singh send to DGP.

UP News: आईपीएस अनिरुद्ध के वायरल वीडियो की जांच रिपोर्ट डीजीपी को सौंपी, रिश्वत मांगने का है मामला

Tue, 30 May 2023 01:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 May 2023 01:35 PM IST
सार

रिश्वत मांगने के मामले में आईपीएस अनिरुद्ध सिंह की जांच रिपोर्ट डीजीपी मुख्यालय भेज दी गई है। मामले की जांच डीजीपी ने की थी।

विज्ञापन
Investigation report about IPS Anirudh Singh send to DGP.
- फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

आईपीएस अनिरुद्ध सिंह के रिश्वत मांगने वाले वायरल वीडियो की जांच रिपोर्ट डीजीपी मुख्यालय को सौंप दी गई है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने इस प्रकरण की जांच की थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को दी, जिसके बाद उसे डीजीपी मुख्यालय भेज दिया गया है। जल्द ही ये रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


बताते चलें कि वाराणसी के नामचीन स्कूल के संचालक से रिश्वत मांगने का वीडियो हाल ही में वायरल होने के बाद पूर्व डीजीपी डीएस चौहान ने वाराणसी के पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से पूरे प्रकरण की दोबारा जांच कराकर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा था। हालांकि इस रिपोर्ट को तैयार करने में ढाई माह से अधिक वक्त लग गया। फिलहाल डीजीपी मुख्यालय के अधिकारी और वाराणसी के पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों की जानकारी को साझा नहीं कर रहे हैं। आईपीएस अधिकारी से जुड़ा मामला होने की वजह से इस जांच रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई करने का अधिकार शासन को है, जिसकी वजह से इसे गृह विभाग भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधान परिषद उपचुनाव: लोकसभा चुनाव के नए सियासी समीकरणों के संकेत, अपने-अपने गठबंधन को बचाए रही BJP-सपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डीएम-पुलिस के चक्कर में बैंकों के 9,500 करोड़ रुपये फंसे, 8.58 लाख रिकवरी सर्टिफिकेट जारी


सीबीसीआईडी हुआ था तबादला
12 मार्च को वीडियो वायरल होने के बाद छह अप्रैल को अनिरुद्ध सिंह और उनकी आईपीएस पत्नी आरती सिंह का तबादला कर दिया था। अनिरुद्ध सिंह को मेरठ में एएसपी ग्रामीण के पद से हटाकर सीबीसीआईडी मुख्यालय भेजा गया था, वहीं उनकी पत्नी का तबादला वाराणसी से कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed