फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation of Rs 1400 crore investment proposal of Amravati Group started

Lucknow News : वैश्विक निवेश सम्मेलन में अमरावती ग्रुप के 1400 करोड़ के निवेश प्रस्ताव की जांच शुरू

Tue, 27 Jun 2023 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Jun 2023 08:31 PM IST
सार

अमरावती ग्रुप ने वैश्विक निवेश सम्मेलन में रियल एस्टेट सेक्टर में 1400 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया था। इससे जुड़े दस्तावेज मिलने के बाद आयकर विभाग पता लगा रहा है कि अमरावती ग्रुप अब तक कितना निवेश कर चुका है।

विज्ञापन
Investigation of Rs 1400 crore investment proposal of Amravati Group started
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियल एस्टेट कंपनी पिनटेल और अमरावती ग्रुप की जांच कर रहे आयकर विभाग ने वैश्विक निवेश सम्मेलन (ग्लोबल इंवेस्टर समिट) में 1400 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव की पड़ताल भी शुरू कर दी है। अमरावती ग्रुप के संचालकों के ठिकानों पर छापों के दौरान निवेश प्रस्ताव से संबंधित दस्तावेज मिलने के बाद इसे जांच में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अमरावती ग्रुप ने वैश्विक निवेश सम्मेलन में रियल एस्टेट सेक्टर में 1400 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया था। इससे जुड़े दस्तावेज मिलने के बाद आयकर विभाग पता लगा रहा है कि अमरावती ग्रुप अब तक कितना निवेश कर चुका है। निवेश की जाने वाली इस रकम का स्रोत क्या है? इस संबंध में जल्द अमरावती ग्रुप के संचालकों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर पिनटेल और अमरावती ग्रुप के ठिकानों से मिले दस्तावेजों की जांच में शेल कंपनियों से करोड़ों रुपये की फर्जी एंट्री के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। हवाला के जरिए नगद देकर एंट्रीज लेने की आशंका के मद्देनजर आयकर विभाग के अधिकारी दोनों कंपनियों के निदेशकों के साथ उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed