फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation of 58 development works are start in lda

बसंतकुंज और गोमतीनगर योजनाओं के 58 कामों की जांच शुरू

Tue, 16 Mar 2021 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Investigation of 58 development works are start in lda
एलडीए में 58 कामों की जांच शुरू। - फोटो : ??? ?????
एलडीए में 58 टेंडरों की जांच सचिव पवन गंगवार ने शुरू कर दी है। मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह से उन्होंने सभी फाइलों को उपलब्ध कराने का आदेश सोमवार को कर दिया।
विज्ञापन

जिन फाइलों की जांच हो रही है। उनमें बसंतकुंज, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम विस्तार, सीजी सिटी योजनाओं की सड़कों और रखरखाव के काम शामिल हैं।
सचिव ने बताया कि प्रस्तावों के आकलन के बाद दूसरे सदस्यों के साथ इन कामों की जरूरत की जांच भी निरीक्षण कर की जाएगी।
जिन 58 कामों की जांच का आदेश हुआ है। इन कामों के लिए करीब 47.02 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इनमें से 20.65 करोड़ रुपये के टेंडर के खुलने की वित्तीय या तकनीकी बिड का अनुमोदन बाकी है।
विज्ञापन

वहीं, 26.37 करोड़ के काम प्रस्तावित हैं। इनकी अलग-अलग जांच की जाएगी। वहीं, वित्त नियंत्रक राजीव कुमार सिंह को भी जांच का हिस्सा नहीं बनाया गया है।
वीसी अभिषेक प्रकाश का कहना है कि टेंडर मैनेज किए जाने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे में पीडब्ल्यूडी, कोषागार और आरईडी के अधिकारियों को शामिल किया गया है। एलडीए सचिव के सहयोग में नजूल अधिकारी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख रूप से ये काम जांच में फंसे
गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-6 में सड़कों का सुधार - 59.49 लाख रुपये
आईजीपी में लिफ्ट, एस्कलेटर्स का संरक्षण - 55.99 लाख रुपये
बसंतकुंज सेक्टर जे में सीवर लाइन डालने का काम - 47.56 लाख रुपये
बसंतकुंज सेक्टर जे में सड़क का काम - 92.87 लाख रुपये
गोमतीनगर में विकल्पखंड-3, कठौता झील के पास की सड़कें - 181.87 लाख रुपये
गोमतीनगर में विकल्पखंड-2, कठौता झील के पास की पार्क, सड़कें - 372.02 लाख रुपये
ट्रांसपोर्टनगर फेज-1 में सड़क, नाली का काम - 227.44 लाख रुपये
बसंतकुंज सेक्टर आई में सड़क, सीवर, पानी लाइन का काम - 150.68 लाख रुपये
जानकीपुरम सेक्टर जे विस्तार में जनेश्वर एन्क्लेव के अनुरक्षण का काम - 176.11 लाख रुपये
विभवखंड गोमतीनगर में 15 पार्कों का विकास - 40.18 लाख रुपये
गोमतीनगर विस्तार सेक्टर 7 में सड़क, नाली की सफाई - 37.48 लाख रुपये
गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-6 में नालियों की सफाई - 40.17 लाख रु पये
बसंतकुंज योजना में सेक्टर जे में चौड़ी सड़कों का काम - 1887.82 लाख रुपये
सृष्टि अपार्टमेंट में झूला, स्लाइड, बेंच की आपूर्ति - 9.68 लाख रुपये
इन इलाकों में काम प्रभावित
बसंतकुंज सेक्टर जे व एन, सृष्टि अपार्टमेंट, जानकीपुरम विस्तार, गोमतीनगर विस्तार, गोमतीनगर, ट्रांसपोर्टनगर फेज-1, जनेश्वर मिश्र पार्क, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, जोनल पार्क व शांति उपवन कानपुर रोड योजना, लोेहिया पार्क, जॉगर्स पार्क, जनेश्वर एंक्लेव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed