फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interview: Prabhu Deva said dance is like sadhna for me, I take every performance as a test; revealed secrets

इंटरव्यू: 'डांस मेरे लिए साधना जैसी, हर परफार्मेंस को इम्तिहान जैसे लेता हूं'; प्रभुदेवा ने फिल्म पर खोले राज

Thu, 10 Apr 2025 02:12 PM IST
रोहित मिश्र विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ
विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 10 Apr 2025 02:12 PM IST
सार

Prabhudeva interview: फिल्म कोरियोग्राफर, डांसर और फिल्म निर्देशक प्रभुदेवा बुधवार को लखनऊ में थे। उन्होंने अमर उजाला से बात करते हुए अपनी फिल्मों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Interview: Prabhu Deva said dance is like sadhna for me, I take every performance as a test; revealed secrets
प्रभुदेवा के साथ विशेष बातचीत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नृत्य मेरे लिए साधना और आराधना की तरह है। तीन दशक से ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद आज भी अपने परफार्मेंस को किसी इम्तेहान की तरह गंभीरता से लेता हूं। हमेशा दिल से सोचता हूं। इंट्रेस्ट, इमोशन और कनेक्शन इन तीन शब्दों में मेरे डांस और कोरियोग्राफी को समझ सकते हैं। यह कहना है भारत के माइकल जैक्सन और लिविंग लेजेंड कहे जाने वाले डांसर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा का। बुधवार को वह अपनी आने वाली फिल्म कनप्पा के प्रमोशन के सिलसिले में राजधानी में थे। अमर उजाला की टीम ने आने वाली फिल्म ''कनप्पा'' पर प्रभुदेवा और कलाकार विष्णु मांचू से बातचीत की।

विज्ञापन


सादगी से मिल सकते हैं शिव
प्रभुदेवा ने कहा कि फिल्म में शिवभक्त कन्नप्पा के डांस स्टेप को करते वक्त खयाल रखा कि उसमें सादगी रहे और लोगों कनेक्टिविटी बन सके। भोलनाथ शिव की कृपा को सादगी से ही हासिल किया जा सकता है। कहा कि डिवोशन इज ओनली इमोशन।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड: पांच साजिशकर्ता बेनकाब, तीन गिरफ्तार, दिनदहाड़े की गई थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - VIDEO: चार्जिंग के दौरान स्कूटी में विस्फोट, सीसीटीवी में कैद हुआ भयावह मंजर, देखें वीडियो


पांच मिनट के गाने में समेटा पूरा शिवपुराण
बताया कि फिल्म का प्रमोशनल गाना चुनौतीपूर्ण रहा। पूरे शिवपुराण को पांच मिनट के गाने में समेटना शिव की कृपा और टीमवर्क से ही संभव था। प्रभुदेवा ने बताया कि जीवन में पहली बार इस फिल्म के एक खास गाने पर सबसे ज्यादा मेहनत और समय दिया है।

लखनऊ शहर की साफ-सफाई अद्भुत
लखनऊ शहर और सीएम योगी के बारे में बात करते हुए प्रभुदेवा की आंखें चमक उठती हैं। उन्होंने यहां की साफ-सफाई की खूब तारीफ की। कहा कि अगली बार राम नगरी अयोध्या-धाम जाने की इच्छा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सादगी की तारीफ करते हुए कहा कि उनसे मिलकर एहसास हुआ कि उनका औरा करिश्माई है। वह सादे, ऊर्जा से भरे हुए और आध्यात्मिक तौर पर बेहद शक्तिशाली हैं।

छह वर्षों तक शोध के बाद बनाई फिल्म
फिल्म में शिवभक्त कन्नप्पा की भूमिका निभा रहे विष्णु मांचू ने बताया कि कन्नप्पा फिल्म में काम करने से पहले, उन्होंने छह वर्षों तक पुराणों, आध्यात्मिक लिटरेचर और आदि शंकराचार्य प्राचीन धार्मिक ग्रंथों पर शोध किया। वह शिव के बारे में बात करते हुए डूब से जाते हैं। बताया कि प्रभुदेवा ओर टीम के अन्य लोगों के साथ वह देश के 12 ज्योर्तिलिंगों की यात्रा पर हैं। केदारनाथ, उज्जैन, ओंकारेश्वर, सोमनाथ आदि की यात्रा पूरी कर चुके और इससे उन्हें अद्भुत शांति मिली है।


युवाओं को शिव से गहराई से जोड़ेगी ''कन्नप्पा''
अभिनेता विष्णु मांचू ने कहा कि शिव एक ऐसे देव हैं जो भारत के पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण सभी जगह एकसमान रूप से पूजे जाते हैं। भाषा और भूमि भले अगल हो, आध्यात्म के स्तर पर हम सब भारतीय एक हैं। यह फिल्म देश के युवाओ को भगवान शिव से और गहराई से जोड़ेगी।

पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
27 जून को रिलीज होने वाली कन्नप्पा फिल्म, एक ऐतिहासिक और महान आदिवासी शिवभक्त कनप्पा की कहानी से प्रेरित है। विष्णु मांचू कन्नप्पा की भूमिका में हैं, उनके साथ मोहनलाल, अक्षय कुमार, बाहुबली फेम प्रभास और काजल अग्रवाल ने भी अभिनय किया है। फिल्म को तेलुगु के साथ ही हिंदी, इंग्लिश, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जाएगी।

सीएम से की शिष्टाचार भेंट
बुधवार की सुबह कन्नपा फिल्म की टीम- फिल्म स्टार प्रभुदेवा, अभिनेता विष्णु मांचू, निर्माता मोहन बाबू, कार्यकारी निर्माता विनय माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर कन्नप्पा का पोस्टर भी जारी किया गया। फिल्म की झलक देखकर उत्साहित हुए सीएम योगी ने भारतीय पौराणिक कथाओं, संस्कृति और भक्ति में निहित कहानियों पर और ज्यादा फिल्में बनाए जाने और युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का सुझाव दिया। टीम ने सीएम योगी को तिरुपति आने का न्योता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed