फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interview of Uttar Pradesh DGP Jagmohan Yadav.

पत्रकार व महिला को जिंदा जलाने पर बोले, यूपी के DGP

Thu, 09 Jul 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Jul 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
Interview of Uttar Pradesh DGP Jagmohan Yadav.

पश्चिमी यूपी में सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं में तेजी आई है। अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिसकर्मियों पर संगीन आरोपों के मामले भी बढे़ हैं। सूबे की कानून व्यवस्था पर उठते इन सवालों के बीच अमर उजाला ने डीजीपी जगमोहन यादव से सीधी बात की। उन्होंने दावा किया कि सभी मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और हालात काबू में हैं। पेश हैं बातचीत के अंश....

विज्ञापन


प्रश्न- पुलिस की छवि लगातार गिर रही है। कोई सुधार नहीं हो रहा?
जवाब : मैंने पहले ही कहा था कि निकम्मे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है, जिनका कामकाज संतोषजनक नहीं है। दागी पुलिसकर्मियों के बारे में भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है। दागियों व खराब काम करने वालों को फील्ड ड्यूटी से हटाया जाएगा। बेहतर काम करने वाले फील्ड में रहेंगे तो पुलिस की छवि अपने आप ही सुधरेगी और नतीजे भी अच्छे आएंगे।
विज्ञापन


प्रश्न- जिलों की बात छोड़िए, राजधानी में भी अपराध खासा बढ़ा है। इसकी रोकथाम के लिए क्या कर रहे हैं?
जवाब :
हां, यह सही है कि कुछ घटनाएं हुई हैं। परंतु यह कहना सही नहीं होगा कि अपराध बढ़ गए हैं। जो घटनाएं हुई हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है। सनसनीखेज वारदातों का जल्दी ही खुलासा होगा। इसमें लखनऊ की घटनाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न- पश्चिमी यूपी में सांप्रदायिक तनाव की आए दिन कोई न कोई घटना सामने आ रही है। हालात कैसे सही होंगे?
जवाब :
वेस्ट यूपी में कुछ सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं यह भी सही है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। जहां भी ऐसी कोई बात सामने आती है, त्वरित कार्रवाई की जा रही है। मेरठ जोन को अतिरिक्त फोर्स दिया जा चुका है। पश्चिम के सभी जिलों के कप्तानों, रेंज व जोन के प्रभारियों से सीधा संपर्क कर मैं खुद जरूरी हिदायत दे रहा हूं। यह बता दिया गया है कि किसी छोटी घटना को भी अनदेखा न किया जाए।

पत्रकार व महिला को जिंदा जलाने की हो रही है जांच

Interview of Uttar Pradesh DGP Jagmohan Yadav.

प्रश्न- शाहजहांपुर में पत्रकार जगेंद्र, फिर बाराबंकी में महिला को थाने में जिंदा जलाने का मामला, पुलिस कठघरे में है। कैसे सुधारेंगे ऐसे मातहतों को?
जवाब :देखिए, जहां भी ऐसी घटना सामने आई है, सबसे पहले आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी काम किया जा रहा है। उत्पीड़न के किसी भी मामले में अगर पुलिसकर्मियों का नाम सामने आएगा तो जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

प्रश्न- पंचायत चुनाव आने वाले हैं। कैसी चुनौतियां हैं और उनसे निपटने के लिए क्या किया जा रहा है?
जवाब :देखिए, पंचायत चुनाव का सीधा असर ग्रामीण अंचल पर होता है। पुराने तनाव व रंजिश के मामले फिर से भड़कने का अंदेशा रहता है। मामूली बातें तूल पकड़ लेती हैं। पुलिस के लिए हालात को नियंत्रण में बनाए रखना चुनौती होता है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सिपाही से लेकर कप्तान तक को सतर्क किया गया है।

किसी भी हालात से निपटने के लिए कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक टीम वर्क बनाकर काम करेंगे। फिलहाल चुनाव के मद्देनजर सभी जिलों के शहरी व ग्रामीण इलाकों के संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही अराजक तत्वों को भी चिह्नित कर रहे हैं, जिनके खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed