फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   interstate athletics meet : champions will compete for medals in lucknow from today

अंतरराज्यीय एथलेटिक्स मीट: आज से शुरू होगी पदकों के लिए जोर आजमाइश

Tue, 27 Aug 2019 10:03 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 27 Aug 2019 10:03 AM IST
सार

  • स्टेज तैयार, अब एक्शन का इंतजार 
  • विश्व चैंपियनशिप का टिकट हासिल करने का आखिरी मौका 
  • ईरान, श्रीलंका और मालद्वीप के एथलीटों पर रहेगी नजर 

विज्ञापन
interstate athletics meet : champions will compete for medals in lucknow from today
अभ्यास करता एथलीट - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी के सिंथेटिक स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर हैं। यहां आज से 59वीं अंतरराज्यीय एथलेटिक्स मीट का आगाज होगा। चार दिवसीय मीट के दौरान 45 स्पर्धाओं में पदकों की जोर आजमाइश होगी। इस बीच दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप का टिकट हासिल करने के लिए दिग्गज एथलीटों में होड़ भी देखने को मिलेगी। मीट के दौरान ईरान, श्रीलंका और मालद्वीप एथलीट खास आकर्षण होंगे।  
विज्ञापन


मीट में भाग लेने वाले स्टार खिलाड़ियों की बात की जाए तो मो. अनस (400 मीटर और रिले), दुती चंद (100 और 200 मीटर), सुधा सिंह (3000 मीटर स्टीपल चेज), पी. यू चित्रा (1500 मीटर) इंदरजीत सिंह (शाटपुट), अरपिंदर सिंह (तिहरी कूद), जिश्ना मैथ्यू (400 मीटर) जैसे दिग्गज इस आयोजन में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसमें से तमाम खिलाड़ियों ने आयोजन स्थल पर सुबह और शाम के सत्र में ट्रेनिंग भी की। 
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश बहादुर सिंह ने बताया कि 35वीं वाहिनी पीएसी का स्टेडियम नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन को पूरी तरह तैयार है। हम आयोजन की सफलता में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलीटों पर मौसम की मार

पहले बारिश और फिर उमस। इन दिनों लखनऊ का मौसम काफी उतार-चढ़ाव वाला हो चला है। बारिश होगी तो भी मुश्किल और नहीं होगी तो उमस से परेशानी। अंतरराज्यीय एथलेटिक्स मीट में भाग लेने आए खिलाड़ियों की सबसे बड़ी समस्या मौसम है। 

सोमवार शाम को ट्रेनिंग के दौरान अधिकतर खिलाड़ी उमस से खासे चिंतित दिखे। खासतौर पर लंबी दूरी वाले एथलीटों को उमस भरी गर्मी खासा परेशान करेगी। ऐसे में विश्व चैंपियनशिप का टिकट हासिल करना खिलाड़ियों के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा। 

पहले दिन की स्पर्धाएं
मंगलवार सुबह छह बजे 20 किमी महिला रेस के साथ मीट का आगाज हो गया। सुबह के सत्र में छह से साढ़े दस बजे तक स्पर्धाएं आयोजित हो रही हैं। इसके बाद दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक स्पर्धाएं और पुरस्कार वितरण समारोह होगा। 

अन्य स्पर्धाओं में लंबी कूद (क्वालीफाइंग राउंड), 800 मीटर (महिला-पुरुष हीट), 100 मीटर (महिला-पुरुष हीट), 200 मीटर (महिला-पुरुष हीट), 400 मीटर हर्डल (महिला-पुरुष हीट), शाटपुट (पुरुष), हाईजंप (पुरुष), पोलवाल्ट (पुरुष फाइनल), 200 मीटर (पुरुष सेमीफाइनल), हैमर थ्रो (महिला फाइनल), 200 मीटर (महिला फाइनल), 400 मीटर (हीट), 4 गुणे 400 मीटर मिक्स रिले (फाइनल), हाई जंप (महिला फाइनल), 5000 मीटर (पुरुष फाइनल), डिस्कस थ्रो (महिला फाइनल), 5000 मीटर (महिला फाइनल) के आयोजन होंगे। 

विश्व चैंपियनशिप में अब तक क्वालीफाई करने वाले भारतीय एथलीट 

पुरुष वर्ग- मो. अनस और ए राजीव (400 मीटर), जिनसन जॉनसन (1500 मीटर), अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपल चेज), धारुन अय्यासामी और जबीर एमपी (400 मीटर हर्डल), तेजस्विन शंकर (हाई जंप), एस मुरली (लांग जंप), तेजिंदर पाल सिंह (शाटपुट), शिवपाल सिंह, नीरज चोपड़ा, विपिन कृष्णा (जैवलिन थ्रो), गोपी, नितेंदर सिंह रावत (मैराथन), इरफान, देवेंदर सिंह, गनपति कृष्णन, मनीष सिंह रावत (20 किमी वॉक), 4 गुणे 400 मीटर रिले टीम।

महिला वर्ग- दुती चंद (100 मीटर), अर्चना सुरेंदरन (200 मीटर), अंजली देवी (400 मीटर), पी.यू चित्रा (1500 मीटर), कमलप्रीत कौर (डिस्कस थ्रो), अन्नू रानी (जैवलिन थ्रो), सुधा सिंह (मैराथन), चार गुणे 400 मीटर रिले और 4 गुणे 400 मीटर मिक्स रिले।
 

लखनऊ में अच्छे प्रदर्शन का रहेगा दबाव : सुधा सिंह 

अंतरराज्यीय एथलेटिक्स मीट में देसी विदेशी दिग्गज एथलीटों के बीच यूपी की स्टार सुधा सिंह का ‘घर’ पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव होगा। दोहा में 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप में मैराथन के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी सुधा की नजर 3000 मीटर स्टीपल चेज पर होगा, जहां बेहतर समय निकालकर वे दोहा का टिकट हासिल कर सके। 

अमर उजाला से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य इवेंट 3000 मीटर स्टीपल चेज है, जिसमें एशियन गेम्स के अलावा तमाम अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण जीत चुकी हूं। ऐसे में विश्व चैंपियनशिप में इस स्पर्धा में क्वालीफाई करने के लिए पूरा दमखम लगा दूंगी। 

लखनऊ में हो रही मीट के बाबत सुधा ने कहा कि हर खिलाड़ी अपने घर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हैं और मैं दूसरों से अलग नहीं है। 35वीं वाहिनी पीएसी में सालों तक अभ्यास किया है। ऐसे में यहां खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। कोशिश होगी कि अपना सर्वश्रेष्ठ दूं। तैयारियां पूरी है और फिटनेस भी साथ दे रही है। देखिए क्या होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed