फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interrogation in Nishtha Tripathi murder case.

निष्ठा हत्याकांड में खुलासा : छात्र ने 18 हजार में लिया था मकान, पड़ोसी बोले- शराब पीकर हुल्लड़बाजी करते थे

Sun, 24 Sep 2023 02:07 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Sep 2023 02:07 PM IST
सार

निष्ठा त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस ने मकान मालिक रिटायर्ड दरोगा भाइयों से पूछताछ की जिसमें खुलासा हुआ कि मकान किराये पर देने से पहले लड़कों से कुछ भी पूछताछ नहीं की गई थी। पड़ोसियों ने भी उनकी कई बार शिकायत की थी।

विज्ञापन
Interrogation in Nishtha Tripathi murder case.
मृतक निष्ठा त्रिपाठी व मौजूद पुलिसकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के चिनहट स्थित दयाल रेजीडेंसी सोसाइटी में स्थित मकान नंबर ए-9 में निष्ठा की हत्या की गई थी। पुलिस ने शनिवार को मकान मालिक रिटायर्ड दरोगा भाइयों सुधांशु श्रीवास्तव व हिमांशु श्रीवास्तव से लंबी पूछताछ की, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आईं।

विज्ञापन


मकान मालिक ने गोरखपुर निवासी इंजीनियरिंग के छात्र नीलकमल को 18 हजार रुपये में मकान किराये पर दिया था। नीलकमल ने अपने स्तर से एक-एक कमरा चार-चार हजार रुपये पर किराये पर उठा दिया। इसमें आदित्य देव पाठक, मोनू गौतम और आदित्य शुक्ला शामिल हैं। शुरुआती जांच में मकान मालिक की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निष्ठा हत्याकांड में खुलासा: वारदात को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की थी, पिस्टल ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: यूपी में सपा की दया पर निर्भर नहीं रहेगी कांग्रेस, बसपा का साथ भी न मिला तो अकेले लड़ेगी चुनाव


एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास के अनुसार, रिटायर्ड दरोगा भाइयों ने बताया कि दो महीने पहले उन्होंने नीलकमल को मकान किराये पर दिया था। उसका आधार कार्ड अपने पास रख लिया था। पुलिस के सामने उन्होंने उसका आधार कार्ड दिया। न एग्रीमेंट किया था और न ही सत्यापन कराया था। पूछताछ में बताया कि छात्र होने की वजह से किराये पर मकान दे दिया था। उसकी गतिविधियों के बारे में कोई शिकायत भी नहीं मिली थी। हिमांशु व सुधांशु मूलरूप से गोरखपुर के हैं और बीबीडी इलाके में स्थित दूसरे मकान में रहते हैं।

बड़ी लापरवाही, मकान में थे अपराधी, मालिक थे बेखबर
एडीसीपी ने बताया कि नीलकमल के बारे में भी हिमांशु व सुधांशु को ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं नीलकमल ने कमरे अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को दे दिए थे। एक तरह से उनको सिर्फ पैसों से मतलब था। हालांकि, वारदात के बाद पड़ोसियों ने बताया था कि मकान में रहने वाले नशेबाजी कर बवाल करते हैं। इसकी शिकायत मकान मालिक से की गई थी, लेकिन उनको हटाया नहीं गया। उधर, मकान मालिक शिकायत मिलने की बात से इनकार कर रहे हैं।

कॉल रिकॉर्ड से मिले अहम सुबूत
एडीसीपी ने बताया कि घटना के बाद आदित्य देव व मोनू बाइक से बेजान निष्ठा को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे थे। जैसे ही डॉक्टर ने उसको मृत बताया वैसे ही ये वहां से निकल गए। आदित्य देव ने आदित्य शुक्ला को कॉल कर निष्ठा की मौत की जानकारी दी। इसी दौरान उससे पिस्टल ठिकाने लगाने को कहा था। ये कॉल डिटेल बेहद अहम साक्ष्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed