फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   International Trade Show: Jal Jeevan Mission gets best display award.

International Trade Show : जल जीवन मिशन के स्टॉल को मिला बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड

Sat, 28 Sep 2024 05:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Sep 2024 05:45 PM IST
सार

जल जीवन मिशन के स्टॉल को बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड मिलने के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि जिस खूबसूरती और रोचक तरीके से नल कनेक्शन पहुंचाने, जल संरक्षण की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
International Trade Show: Jal Jeevan Mission gets best display award.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

इंटरनेशल ट्रेड शो में देश और दुनिया से आए लोगों को जल जीवन मिशन की जानकारी और जल संरक्षण की सीख देने के लिए बनाए गए ‘हर घर जल गांव’ मॉडल को ट्रेड शो के बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड से नवाजा गया है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने जल जीवन मिशन यूपी को बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड दिया। विभाग की तरफ से वरिष्ठ सलाहकार राधा कृष्ण त्रिपाठी ने ये पुरस्कार ग्रहण किया। ट्रेड शो के हॉल नंबर-7 में 438 स्क्ववायर मीटर में जल जीवन मिशन का ‘हर घर जल गांव’ मॉडल बनाया गया है। जिसके जरिए ट्रेड शो में आने वाले लोग उत्तर प्रदेश के हर घर में नल कनेक्शन पहुंचाने के सफर को कम समय में बेहद आसानी से समझ सकते हैं।

विज्ञापन


जल जीवन मिशन के स्टॉल को बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड मिलने के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि जिस खूबसूरती और रोचक तरीके से नल कनेक्शन पहुंचाने, जल संरक्षण की जानकारी दी गई है। वो ट्रेड शो में आए लोगों को काफी पसंद आई है। ट्रेड शो के दौरान देश के लोगों के साथ-साथ विदेशी मेहमानों और बच्चों ने भी जल जीवन मिशन को समझा और यूपी में हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने के कार्यों को सराहा। इस दौरान लोगों को सबसे अधिक आश्चर्य ये था कि बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र के सूखा प्रभावित इलाकों में किस तरह से नल कनेक्शन पहुंचाया गया है। शनिवार को प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने जल जीवन मिशन स्टॉल का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने जल जीवन मिशन के प्रयासों की तारीफ की।
विज्ञापन


यूपी में 2.26 करोड़ घरों में दिया गया है नल कनेक्शन
उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक ग्रामीण घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाने वाला राज्य है। यूपी में अब तक 2.26 करोड़ ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन दिया जा चुका है। नल कनेक्शन देने के साथ-साथ जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश नुक्कड़ नाटक और प्रचार के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहा है। जल जीवन मिशन के स्टॉल में इस पूरे सफर की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंडी आल्हा बना ट्रेड शो का मुख्य आकर्षण
जल जीवन मिशन के स्टॉल पर हो रहा बुंदेलखंडी आल्हा ट्रेड शो में आए लोगों का ध्यान खींच रहा है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग जल जीवन मिशन के स्टॉल पर आल्हा की धुन खींचे चले आए। इस दौरान लोगों ने आल्हा कलाकारों के साथ सेल्फी भी ली और आल्हा की धुन पर धिरके भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed