फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Intern doctors have postponed their agitation for 15 days.

Lucknow News: इंटर्न डॉक्टरों ने 15 दिन के लिए स्थगित किया आंदोलन

Mon, 24 Aug 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Intern doctors have postponed their agitation for 15 days.
प्रदर्शन करते इंटर्न डॉक्टर।
लखनऊ। प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को रविवार को 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। इंटर्न डॉक्टरों ने केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के आश्वासन पर यह निर्णय लिया। इंटर्न्स वर्तमान में मिल रहे 12,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रो. डॉ. के.के. सिंह ने बताया कि महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से इस मुद्दे पर चर्चा की गई है। अधिकारियों ने स्टाइपेंड वृद्धि का मामला आगामी 15 दिनों के भीतर कैबिनेट के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। इसके लिए 7 सितंबर 2026 तक की समयसीमा तय की गई है। डॉ. के.के. सिंह ने स्पष्ट किया है कि सात सितंबर तक स्टाइपेंड वृद्धि की लिखित पुष्टि नहीं मिलती है तो आठ सितंबर को वे भी आंदोलन में इंटर्न्स के साथ खड़े होंगे। आश्वासन के बाद इंटर्न्स ने प्रोफेसर डॉ. के.के. सिंह का आभार व्यक्त किया है। इंटर्न डॉक्टरों ने कहा 7 सितंबर तक अपेक्षित प्रगति नहीं होती है, तो वे आठ सितंबर से फिर से आंदोलन शुरु करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed