फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Intercity will remain closed for 12 days

Lucknow News: 12 दिन बंद रहेगा जौनपुर इंटरसिटी का संचालन

Tue, 10 Oct 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 10 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Intercity will remain closed for 12 days
रायबरेली। जौनपुर और रायबरेली के बीच प्रतिदिन चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन का संचालन 12 दिन बंद रहेगा। इस ट्रेन को 17 से 28 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा दूसरे रूट की 16 ट्रेनों का संचालन रूट बदलने के चलते रायबरेली से होगा। इन ट्रेनों को चलाने से रूट की नियमित गाड़ियों के प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि जौनपुर जंक्शन और जौनपुर सिटी स्टेशन के बीच काॅर्ड लाइन का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए 17 से 28 अक्तूबर के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। इसीलिए जौनपुर से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

रायबरेली और जाैनपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी तरह अयोध्या और सुल्तानपुर रूट पर चलने वाली 15 ट्रेनों को प्रतापगढ़-रायबरेली के रास्ते चलाया जाएगा। एक अन्य ट्रेन ऊंचाहार-रायबरेली के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें साप्ताहिक हैं या फिर हफ्ते में दो-तीन दिन ही चलती हैं। इनमें साबरमती एक्सप्रेस, जलियावाला बाग एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, द्वारिका एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली से गुजरेगी भारत गौरव विशेष ट्रेन
रायबरेली। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने गोरखपुर स्टेशन से भारत गौरव विशेष ट्रेन (पर्यटक ट्रेन) चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन यात्रियों को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस ट्रेन में रायबरेली के लोगों को भी यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। रायबरेली के साथ गोरखापुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ललितपुर में ट्रेन पर चढ़ने व उतरने की सुविधा रहेगी। यह गाड़ी 17 नवंबर को चलेगी और 26 नवंबर को लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed