{"_id":"68e03d59682397e65603dd3d","slug":"insurance-workers-body-found-in-a-locked-flat-lucknow-news-c-13-knp1050-1412237-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बंद फ्लैट में मिला इंश्योरेंस कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बंद फ्लैट में मिला इंश्योरेंस कर्मी का शव
Sat, 04 Oct 2025 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित स्वाती अपार्टमेंट के फ्लैट में शुक्रवार सुबह इंश्योरेंस कर्मी का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन करने के साथ ही साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के मुताबिक आगरा निवासी मोहित अपार्टमेंट के फ्लैट बी 2/001 में रहते थे। वह हजरतगंज स्थित लैंडमार्क इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करते थे। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मोहित की नौकरानी सुमन काम करने पहुंची दरवाजा बंद मिला। इसके बाद सुमन दोपहर करीब एक बजे फिर लौट कर आई, लेकिन इस बार भी काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। सुमन ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस फ्लैट के अंदर दाखिल हुई। मोहित का शव फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक घरवालों को घटना की सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।