{"_id":"612b8d2e8ebc3e79c901757a","slug":"instructions-given-by-minister-nand-gopal-education-will-start-in-all-madrasas-from-november-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री नंद गोपाल दिए निर्देश : एक सितंबर से सभी मदरसों में शुरू होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री नंद गोपाल दिए निर्देश : एक सितंबर से सभी मदरसों में शुरू होगी पढ़ाई
Sun, 29 Aug 2021 08:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:00 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता, सहायता प्राप्त मदरसों में भी फौकानिया (कक्षा 06 से कक्षा 08 तक) के बच्चों का शिक्षण कार्य 23 अगस्त से शुरू करने के निर्देश हो चुके हैं। अब तहतानिया (कक्षा 01 से 05 तक) के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य एक सितंबर से कोविड शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन शुरू होगा।
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सभी मदरसों में एक सितंबर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मदरसों में पठन पाठन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए।
विज्ञापन
मंत्री नंदी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं अन्य बोर्ड के अधीन संचालित विद्यालयों में कक्षा 06 से 08 तक के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य 23 अगस्त से शुरू हो चुका है। वहीं कक्षा 01 से 05 तक के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य एक नवंबर से ऑफलाइन शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता, सहायता प्राप्त मदरसों में भी फौकानिया (कक्षा 06 से कक्षा 08 तक) के बच्चों का शिक्षण कार्य 23 अगस्त से शुरू करने के निर्देश हो चुके हैं। अब तहतानिया (कक्षा 01 से 05 तक) के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य एक नवंबर से कोविड शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन शुरू होगा। कहा गया है कि खास तौर पर कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन