फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Instructions for deployment in single teacher schools by December 31 ACS reprimanded BSA and AD Basic

UP News: एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में 31 दिसंबर तक तैनाती के निर्देश, ACS ने बीएसए व एडी बेसिक को लगाई फटकार

Sat, 27 Dec 2025 09:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 09:09 AM IST
सार

यूपी में एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में 31 दिसंबर तक तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव ने बैठक में कार्यवाही न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही गोंडा, प्रयागराज, कुशीनगर के एसीएस ने बीएसए व एडी बेसिक को फटकार लगाई। 

विज्ञापन
Instructions for deployment in single teacher schools by December 31 ACS reprimanded BSA and AD Basic
शिक्षक सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने नवंबर में शासनादेश जारी होने के बावजूद प्रदेश के कई एकल शिक्षक वाले परिषदीय विद्यालयों में दूसरे शिक्षक की तैनाती न होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने गोंडा, कुशीनगर और प्रयागराज के बीएसए तथा कई एडी बेसिक को फटकार लगाई और 31 दिसंबर तक हर हाल में दूसरे शिक्षक की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में एकल शिक्षक वाले विद्यालयों, विस्तारित नगर क्षेत्र में शिक्षकों के समायोजन और हेड मास्टर की वरिष्ठता जैसे मुद्दों की समीक्षा की गई। एक महीने बीत जाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर अपर मुख्य सचिव ने इसे गंभीर लापरवाही बताया। आगरा, गोरखपुर और प्रयागराज में स्थिति अधिक खराब पाई गई, जबकि गोंडा, कुशीनगर और प्रयागराज के बीएसए संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

विज्ञापन

अनदेखी पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

अपर मुख्य सचिव ने चेतावनी दी कि निर्देशों की अनदेखी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ शिक्षक को ही हेड मास्टर का चार्ज न देने के मामलों में भी कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए। वहीं गोंडा में रसोइयों को समय से कनवर्जन कास्ट न दिए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed