फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspector suspend in murder of auto driver

ऑटो चालक की हत्या में इंस्पेक्टर निलंबित, एसीपी के खिलाफ जांच

Wed, 03 Aug 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
inspector suspend in murder of auto driver
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में रायबरेली हाईवे पर अवैध वसूली के विरोध में हुई ऑटो चालक सुभाष चंद्र पाल की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर पीजीआई को निलंबित कर दिया गया है। उन पर अधिकारियों को गुमराह करने और अवैध संचालन न रोक पाने का आरोप है। यह आदेश डीसीपी पूर्वी ने पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर के निर्देश पर जारी किया। वहीं एसीपी कैंट डॉ. अर्चना सिंह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पीजीआई क्षेत्र के उतरेठिया में अवैध रूप से ऑटो स्टैंड का संचालन किया जा रहा है। आरोप है कि अवैध वसूली का विरोध करने पर रविवार देर रात ऑटो चालक सुभाष चंद्र पाल की पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में सुभाष के पिता ने स्टैंड संचालक चंदन मिश्रा और उसके साथियों पर रास्ते में रोककर हत्या करने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। इसकी जानकारी होने पर नवागत पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने जांच का आदेश दिया। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक, शुरूआती जांच में पता चला है कि इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह और एसीपी कैंट अर्चना सिंह ने उच्चाधिकारियों को इस वारदात को हादसा बताकर गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। वहीं अवैध स्टैंड के संचालन में भी इनकी भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर के आदेश पर इंस्पेक्टर पीजीआई देवेंद्र विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया। वहीं एसीपी की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले की पूरी जांच एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं हत्या आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने अफसरों को बताया था हादसा
मूलरूप से बाराबंकी के लोनीकटरा के नरदही गांव निवासी सुभाष चंद्र पाल वृंदावन सेक्टर-5 डूडा कॉलोनी में रहता था। सुभाष रविवार देर रात आटो लेकर डूडा कॉलोनी जा रहा था। एल्डिको चौकी के पास उतरेठिया बाजार में अवैध आटो स्टैंड संचालक चंदन मिश्रा और उसके साथी कार व बाइक से पहुंचे। चंदन ने साथियों संग सुभाष को घेर लिया था। परिवारीजनों के मुताबिक, विरोध पर चंदन ने गाली-गलौज कर सुभाष को ऑटो से खींचकर सड़क पर गिरा दिया। इस बीच उसके साथियों ने डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। चंदन ने ईंट से सुभाष के सिर पर भी कई बार वार किए। राहगीरों ने सुभाष को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देख पुलिस को सूचना दी थी। इस पर पुलिसकर्मी सुभाष को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूछने पर इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने उच्चाधिकारियों को बताया था कि सुभाष के ऑटो पर एक पत्थर पड़ा था जिससे शीशा टूट गया और इसके बाद हादसा हो गया था। यह जानकारी पहले उन्होंने अधिकारियों को भी दी थी। इंस्पेक्टर ने पूरे मामले को दबाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed