{"_id":"5be66bf7bdec2269b731726e","slug":"inspector-slapped-by-student-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बीच रोड पर इंजीनियरिंग की छात्रा को दरोगा ने जड़ा थप्पड़, दोनों में हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बीच रोड पर इंजीनियरिंग की छात्रा को दरोगा ने जड़ा थप्पड़, दोनों में हुई हाथापाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई की तेलीबाग चौकी के पास पुलिस के रोकने के बावजूद कट से निकलने की कोशिश कर रही स्कूटी सवार इंजीनियरिंग छात्रा और दरोगा के बीच मारपीट हो गई। जानकारी पाकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। माहौल गरमाया तो क्षेत्राधिकारी कैंट तनु उपाध्याय भी आ गईं। यहां दोनों पक्ष में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंजीनियरिंग की छात्रा अपनी मां के साथ दोपहर करीब दो बजे स्कूटी से तेलीबाग बाजार जा रही थी। चौकी के सामने कट से वह निकलने की कोशिश करने लगी। उस वक्त सड़क पर जाम लगा था। एक दरोगा वाहनों को रोककर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
छात्रा को गलत तरीके से कट से निकलने की कोशिश करते देख दरोगा ने उसे रोका। हालांकि, छात्रा नहीं मानी। इस पर दरोगा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। छात्रा और उसकी मां बिफर पड़ीं।
विज्ञापन
छात्रा ने दरोगा के बिल्ले नोच लिए और हाथापाई की। उसने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय व्यापार मंडल के राजन मिश्र व अन्य व्यापारी मौके पर आ गए। सड़क पर जाम लग गया। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराकर मामला रफा-दफा करा दिया।