फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspector and two sub inspector line hazir

कैब चालक को पीटने के मामले में कृष्णानगर इंस्पेक्टर व दो दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 05 Aug 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
inspector and two sub inspector line hazir
लखनऊ। बेवजह पिटाई के बाद भी कैब चालक व उसके बेगुनाह भाइयों को हवालात में डालने, शांतिभंग में चालान करने और फिर कैब छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये वसूलकर पुलिस की फजीहत कराने वाले कृष्णानगर इंस्पेक्टर महेश दुबे, उपनिरीक्षक मो. मन्नान व हरेंद्र सिंह को बुधवार रात पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही मामले में पुलिस द्वारा बरती गई लापरवाही आदि को लेकर एडीसीपी (मध्य) चिरंजीव नाथ सिन्हा प्रारंभिक जांच सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि वजीरगंज के जगत नारायण रोड निवासी कैब चालक सआदत अली सिद्दीकी को शुक्रवार रात कृष्णानगर में अवध हॉस्पिटल चौराहे पर प्रियदर्शनी नामक युवती ने जमकर पीटा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों ने प्रियदर्शनी के खिलाफ ट्विटर पर अभियान छेड़ दिया था। सोमवार को कैब चालक की तहरीर पर कृष्णानगर पुलिस ने आरोपी प्रियदर्शनी नारायण उर्फ लक्ष्मी निवासी केसरीखेड़ा कॉलोनी के खिलाफ लूट समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया। कैब चालक ने एफआईआर में कहा था कि युवती ने उसे पीटने के साथ ही मोबाइल और कैब का साइड मिरर तोड़ दिया था। मगर पुलिस ने उसे ही हवालात में डाल दिया। देर रात दोनों भाई कृष्णानगर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी हवालात में डाल दिया। जमानत कराकर अगले दिन जब वह कृष्णानगर कोतवाली गया तो पुलिसकर्मियों ने 10 हजार रुपये वसूलने के बाद कैब छोड़ी।
विज्ञापन

मामले में जांच रिपोर्ट मिलने पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बुधवार रात कृष्णानगर इंस्पेक्टर महेश दुबे, सेकेंड अफसर/उपनिरीक्षक मो. मन्नान और भोलाखेड़ा चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले में लापरवाही समेत अन्य आरोपों को लेकर एडीसीपी (मध्य) चिरंजीव नाथ सिन्हा को प्रारंभिक जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंथरा इंस्पेक्टर ने शुरू की छानबीन
कैब चालक ने प्रियदर्शनी के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर में कृष्णानगर कोतवाली की पुलिस पर नाइंसाफी व वसूली के गंभीर आरोप भी लगाए थे। उसने किसी अन्य थाने की पुलिस या अन्य संस्था से विवेचना कराने की मांग की थी। इस पर डीसीपी (मध्य) ख्याति गर्ग ने निष्पक्ष जांच के लिए कृष्णानगर कोतवाली से विवेचना बंथरा थाने ट्रांसफर कर दी। बुधवार को बंथरा इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने विवेचना शुरू कर दी। उन्होंने घटनास्थल अवध चौराहे का जायजा लिया। वहां घटना के वक्त मौजूद रहे यातायात पुलिसकर्मी व होमगार्ड से मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने पीड़ित सआदत अली को बयान देने के लिए बंथरा थाने बुलाया था, मगर उसने थाने आने से मना कर दिया। पीड़ित के अधिवक्ता ने उसका बयान लेने के लिए अपने चैंबर बुलाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिवक्ता के चैंबर में जाकर सआदत अली का बयान दर्ज किया जाएगा। वहीं, आरोपी प्रियदर्शनी की गिरफ्तारी को लेकर इंस्पेक्टर का कहना है कि छानबीन में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर-दरोगा ने एक-दूसरे पर लगाए थे आरोप
लखनऊ। चालक सआदत अली सिद्दीकी से कैब छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये वसूलने के मामले में इंस्पेक्टर कृष्णानगर महेश दुबे और भोलाखेड़ा चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह भिड़ गए हैं। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दरअसल मामला तूल पकड़ने पर इंस्पेक्टर कृष्णानगर महेश दुबे ने कैब चालक से वसूली के मामले में भोलाखेड़ा चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर एसीपी व एडीसीपी (मध्य) के जरिए पुलिस कमिश्नर को भेजी। इस पर चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह ने इंस्पेक्टर पर फंसाने का आरोप लगाया है। हरेंद्र का कहना है कि उन्होंने चालक से कोई घूस नहीं ली थी और कैब को इंस्पेक्टर के कहने पर छोड़ा था।
प्रियदर्शनी के घर पर लगा ताला
लखनऊ। आरोपी प्रियदर्शनी का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसके पिता शशिभूषण प्रसाद रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। वह पत्नी शशिकला, बेटे राघवेंद्र व बेटी प्रियदर्शनी संग कृष्णानगर की केसरीखेड़ा कॉलोनी में वेदप्रकाश यादव के मकान में किराए पर रहते हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक, प्रियदर्शनी आए दिन लोगों से झगड़ा करती है।

दो थाना प्रभारी बदले
लखनऊ। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इंस्पेक्टर महेश दुबे को लाइन हाजिर करके अमीनाबाद इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय को कृष्णानगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, पुलिस कमिश्नर के वाचक रहे इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय को अमीनाबाद इंस्पेक्टर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed