फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspection of trains at night for better operation

Lucknow News: ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए रात में करें निरीक्षण

Sat, 18 Jan 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Inspection of trains at night for better operation
लखनऊ। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन से लेकर यात्री सुविधाओं पर फोकस किया जाए। ट्रेनों की लेटलतीफी कम की जाए। स्टेशन पर यात्रियों के लिए सफाई और पेयजल आदि के इंतजाम मुकम्मल होने चाहिए।
विज्ञापन

यह निर्देश शुक्रवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंचे रेलवे बोर्ड के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी ईएनएचएम शैलेन्द्र सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को दिए। उन्होंने ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए रात में निरीक्षण करने की बात कही। डीआरएम ने पावर पॉइंट के माध्यम से परिचालन संबंधी कार्यों, यात्री सुविधाओं, आय-व्यय और स्टेशन डेवलपमेंट की प्रगति की जानकारी दी। रेलमंत्री की ओर से सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड व संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संरक्षा कार्यकुशलता शील्ड पूर्वोत्तर रेलवे को मिलने पर बधाई दी। इस मौके पर डीआरएम आदित्य कुमार, एडीआरएम विक्रम कुमार व भुवनेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed