फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspection

सीएचसी में अव्यवस्था पर भड़के डीएम, दी चेतावनी

Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
inspection
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही ने बुधवार को स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि सुधार कर लें अन्यथा कड़े एक्शन लेने से पीछे नहीं हटेंगे। डीएम ने सीएमओ के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पण्डरी कृपाल व इटियाथोक तथा ब्लाक इटियाथोक का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएचसी पण्डरीकृपाल में निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां तैनात स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी को तत्काल हटाने और हेल्प डेस्क पर पल्स ऑक्सीमीटर व सैनिटाइजर न मिलने व परिसर में गंदगी मिलने पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई और सीएमओ कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। उपस्थिति रजिस्टर चेक करने पर ब्लाक अकाउंट मैनेजर रोहित शर्मा दो दिन से बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। डीएम ने मानदेय बाधित कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। डीएम ने ओटी में तैनात स्टाफ नर्स प्रतिभा मिश्रा तथा अंजनी श्रीवास्तव का मानदेय बाधित करते हुए कारण नोटिस जारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ब्लाक इटियाथोक कार्यालय पहुंचे। वहां पर परिसर में झाड़ियां मिलने पर बीडीओ को सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ कक्ष, मनरेगा कक्ष, एपीओ कक्ष सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया। ब्लाक कैंपस में बने सभागार में पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि इटियाथोक में दो एएनएम सेंटर हैं, जिनका जीर्णोद्धार तथा सुंदरीकरण मनरेगा से कराने के लिए इस्टीमेट शनिवार तक तैयार कर लें। उन्होंने पंचायत सचिवों, एपीओ व तकनीकी सहायकों को खुले शब्दों में आगाह किया है कि सिर्फ अनुमन्य मदों में धनराशि व्यय की जाएगी। फर्जी कार्य का भुगतान यदि कहीं हुआ तो संबंधित ग्राम प्रधान, सचिव, कार्य प्रभारी सहित अन्य सभी संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, एएनएम सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर काम कराने के लिए ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सीएचसी इटियाथोक का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि पूर्व सीएचसी अधीक्षक डॉ श्वेता त्रिपाठी आईडी पासवर्ड नहीं दे रही हैं। इससे आशाओं के भुगतान के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व आशा संगिनियों को मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। डीएम ने वर्तमान में रूपईडीह सीएचसी पर तैनात पूर्व सीएचसी अधीक्षक इटियाथोक के खिलाफ सरकारी योजनाओं में अड़ंगा लगाने के आरोप में सीएमओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ आरएस केसरी, बीडीओ पंडरी कृपाल/प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर आत्रेय मिश्रा, बीडीओ इटियाथोक पन्ना लाल, एडीओ विकास मिश्रा, ओएसडी शिवराज शुक्ला व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed