फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspection

दुकानदार लिस्ट चस्पा करें, भीड़ न लगने दें

Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
inspection
अंबेडकरनगर। डीएम के निर्देश पर बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारा गया। टीम ने सबसे पहले लोहिया भवन में चल रहे कम्युनिटी किचन के लिए अपना आदर्श जलपान गृह द्वारा बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान दुकानदारों से लिस्ट चस्पा करने और भीड़ न लगाने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। वहां काम कर रहे कर्मचारियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी। कहा कि काम करते समय मॉस्क जरूर लगाएं। साफ सफाई को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कहा कि यदि किसी कर्मचारी का स्वास्थ्य ठीक नही है, तो उसे काम पर न बुलाया जाए। तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी जाए।
विज्ञापन

टीम ने शहजादपुर पानी टंकी के पास स्थित मक्खन डेयरी का निरीक्षण कर दूध का नमूना संग्रहित किया और जांच के लिए भेजा। मालीपुर रोड व पहितीपुर रोड पर स्थित विभिन्न किराना की दुकानों पर आवश्यक खाद्य पदार्थों की रेटलिस्ट लगाकर व कोविड संबंधित आवश्यक निर्देश का पालन करते हुए बिक्री करने के निर्देश दिए। मालीपुर रोड, पटेलनगर तिराहा, शहजादपुर व फैजाबाद रोड स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण कर कोविड संबंधित दवाओं की उपलब्धता जांची गई। जिन मेडिकल स्टोरों की जांच की गई, उनमें हरीश फार्मा, पटेल मेडिकल हाल, सुविधा मेडिकल, जगमोहन मेडिकल, भारत मेडिकल, पाण्डेय मेडिकल, विशाल मेडिकल, राजू मेडिकल, जनता मेडिकल स्टोर आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरा रफीगंज व नेवादा बाजार तथा टाण्डा नगर पालिका, रामनगर, जहांगीरगंज, मिझौड़ा, भीटी बाजार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दुकानों की जांच की गई। साथ ही दुकानदारों को निर्देशित किया कि दुकान के बाहर सभी सामानों की रेट लिस्ट चस्पा करें। दुकान पर भीड़ न एकत्रित होने दें। सामान की खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों को मॉस्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की सलाह दें। इस मौके पर शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, भानुप्रताप सिंह, चित्रसेन हंसराज प्रसाद, अखिलेश मौर्य व गुलाब चन्द गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed