फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inquiries into three departments at KGMU completed; report to be submitted today.

Lucknow News: केजीएमयू में तीन विभागों की जांच पूरी, आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Wed, 10 Jun 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Inquiries into three departments at KGMU completed; report to be submitted today.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में कैंसर की महंगी दवाओं में गड़बड़ी सामने आने के बाद सात अन्य विभागों में भी दवाओं और मरीजों के रिकॉर्ड की जांच कराई जा रही है। जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने तीन विभागों की जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक, जनरल सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी और रेडियोथेरेपी विभागों की जांच पूरी कर ली गई है। कमेटी ने इन विभागों से कैंसर मरीजों का ब्योरा मांगा था। इसमें असाध्य योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के तहत पंजीकृत मरीजों की जानकारी भी शामिल है। जांच टीम ने ऐसे मरीजों का रिकॉर्ड खंगाला, जिन्हें पांच हजार रुपये से अधिक कीमत वाली कैंसर की दवाएं दी गई थीं। मरीजों के यूएचआईडी नंबर, इलाज से जुड़े दस्तावेज, दवाओं की खरीद और उपयोग संबंधी जानकारी का मिलान किया गया। कुछ मरीजों से फोन पर संपर्क कर यह भी पता लगाया गया कि उन्हें कौन-कौन सी दवाएं दी गईं। इलाज की प्रक्रिया कैसी रही? कैंसर का इलाज शुरू करने से पहले किस तरह की जांच कराई गई।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि तीन विभागों की जांच पूरी हो चुकी है। कमेटी अपनी रिपोर्ट बुधवार शाम तक कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को सौंपेगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed