{"_id":"61aa7d9bb007f537b362f636","slug":"innocent-girl-child-kidnapped-and-raped-in-lucknow-lucknow-news-lko607294317","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में शामिल होने गई सात साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में शामिल होने गई सात साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बंथरा इलाके में शादी समारोह में गई सात साल की मासूम को युवक ने अगवा कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारापीटा और मुंह पर टेप चिपकाकर खेत में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह मासूम खेत में बेसुध पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बंथरा की रहने वाली सात साल की मासूम परिवार के साथ बृहस्पतिवार रात को एक शादी समारोह में गई थी। बारात में पड़ोस के गांव से 22 साल का शिवम आया था। देर रात को शादी समारोह में खाना और डांस चल रहा था। परिवारीजन व रिश्तेदार उसमें व्यस्त थे। इसी दौरान शिवम बच्ची को अपने साथ लेकर गांव के बाहर चला गया और खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम ने चीखने की कोशिश की तो उसके मुंह पर टेप चिपका दिया। वारदात के बाद उसे खेत में छोड़कर भाग निकला।
पूरी रात खोजते रहे घरवाले
शादी समारोह से बच्ची के लापता होने की जानकारी मिली तो परिवारीजन व रिश्तेदार उसकी तलाश में जुट गए। पूरी खोजने के बाद बच्ची नहीं मिली। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मासूम को खेत में बेसुध पड़ा देखा तो घरवालों को सूचना दी। घरवालों ने उसे उठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वीडियोग्राफी में साथ ले जाते दिखा आरोपी
वारदात की सूचना पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बंथरा अजय प्रताप सिंह ने अधिकारियाें को सूचना दी तो डीसीपी डॉ. ख्याति गर्ग व एडीसीपी मध्य राघवेंद्र मिश्र भी पहुंच गए। वारदात स्थल के निरीक्षण के साथ शादी समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाली गई। इसमें आरोपी शिवम बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा। इसके बाद से वह शादी समारोह में वापस नहीं आई। वहीं, शिवम भी नहीं लौटा। एडीसीपी मध्य के मुताबिक आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
साक्ष्य मिटाने की कोशिश, दो बार नहलाया
पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी शातिर है। उसने साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश की है। मासूम से दुष्कर्म के बाद उसे दो बार पास के ट्यूबेल के गड्ढे में भरे पानी में नहलाया। इसके बाद अपनी उलेन बनियान पहना दी। पुलिस की पड़ताल में मासूम के कपड़े कुछ दूरी पर रास्ते पर पड़े मिले। उसके चेहरे, पीठ व शरीर के कई हिस्सों में खरोंच व नुकीली वस्तु से गोदे जाने के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी बंथरा के वादेखेड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी मां को थाने में बैठा लिया है। उससे संभावित ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
मड़ियांव में भी हो चुकी इस तरह की वारदात
मड़ियांव इलाके के आरएस पैलेस में 16 फरवरी 2020 को हरदोई से बारात आई थी। इसमें पांच माह की दूधमुंही अपनी मां के साथ पहुंची थी। देर रात करीब 11 बजे उसके ही रिश्तेदार युवक ने मां की गोद से खिलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सुनसान इलाके में फेंककर चला गया। मासूम की तलाश शुरू की गई तो वह पास के खाली मैदान में खून से लथपथ पड़ी मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रिश्तेदार युवक को गिरफ्तार कर लिया था।
इधर, एक और मासूम दरिंदगी का शिकार
कैंट के रजमन गांव में पांच वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी ने दुराचार किया। इंस्पेक्टर कैंट शिवचरण लाल के मुताबिक रजमन गांव निवासी हनी के खिलाफ शिकायत की गई है। आरोप है कि हनी ने मोहल्ले में रहने वाले पांच वर्षीय मासूम को टॉफी देने के बहाने से बुलाकर उसके साथ दुराचार किया। इंस्पेक्टर के अनुसार मासूम को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।