फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Innocent found lying in a pool of blood in Ayodhya, fear of rape

दरिंदगी : अयोध्या में खून से लथपथ मिली मासूम, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 17 Mar 2022 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Mar 2022 12:38 AM IST
सार

महिला अस्पताल में सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित सपा नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया है। लोगों में घटना को लेकर खासी नाराजगी है। सांसद लल्लू सिंह ने जिले के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Innocent found lying in a pool of blood in Ayodhya, fear of rape
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अयोध्या में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बैराग पुरा में बुधवार रात करीब 9:30 बजे छह वर्षीय मासूम के खून से लथपथ मिलने पर हड़कंप मच गया। मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि दुराचारी मासूम को बहला कर सुनसान स्थान पर ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने पर आसपास के लोग उस तरफ गए। तब तक दुराचारी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया किंतु वह हाथ नहीं आया। बालिका को श्रीराम चिकित्सालय ले जाया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। महिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम मासूम का इलाज करने में जुटी हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे घटना के आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


वहीं जिले में वारदात की खबर आग की तरह फैल गई। महिला अस्पताल में सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित सपा नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया है। लोगों में घटना को लेकर खासी नाराजगी है। सांसद लल्लू सिंह ने जिले के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि जो भी इस मामले में दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सपा नेता तेज नारायण पांडेय ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना की जांच होनी चाहिए साथ ही साथ जो दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


विहिप ने भी घटना की निंदा की है। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस प्रकार एक मासूम के साथ की गई दरिंदगी से संपूर्ण मानवता तार-तार हो उठी है। स्थानीय प्रशासन अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर पीड़ित मासूम के साथ न्याय करे। इस प्रकार अयोध्या जैसी धार्मिक नगरी में किया गया महापाप समाज को उदेलित करने वाला तथा धार्मिक क्षेत्र को कलंकित करने वाला है। महिला अस्पताल के सीएमएस आशाराम ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed