फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Innocent fell into a pit filled with water, died

Lucknow News: पानी से भरे गड्ढे में गिरा मासूम, मौत

Sat, 11 Mar 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 11 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Innocent fell into a pit filled with water, died
डलमऊ (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को झोपड़ी के सामने बने गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। महोबा जिले के हमीरपुर का रहने वाला कामता प्रसाद परिवार समेत गदागंज के बनपुरवा मजरे बरारा बुजुर्ग गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह भट्ठा परिसर में ही झोपड़ी बनाकर रहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर उसका तीन वर्षीय बेटा शैलेंद्र भट्ठे के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह झोपड़ी के सामने बने तीन फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। इस गड्ढे में घर से निकलने वाला गंदा पानी भरा था। काफी देर तक जब मासूम नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। गड्ढे के पास उसके कपड़े मिले। घरवालों मासूम को गड्ढे से निकालकर सीएचसी डलमऊ ले गए, जहां चिकित्सक आनंद कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



इलाज के दौरान पुजारी ने दम तोड़ा
बछरावां (रायबरेली)। चुरुवा मंदिर के पुजारी ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंदिर के पुजारी सूर्य प्रकाश अवस्थी (77) बुधवार शाम पूजा करके घर जा रहे थे। चुरुवा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल पुजारी का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर पुजारी ने दम तोड़ दिया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मौत की जानकारी हुई है। वाहन की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed