फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Innocent child crushed by truck, villagers blocked the dead body

Lucknow News: मासूम को ट्रक ने रौंदा, ग्रामीणों शव रख लगाया जाम, प्रदर्शन-पथराव

Tue, 07 Nov 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Innocent child crushed by truck, villagers blocked the dead body
लखनऊ। अतरौली-मोहनलालगंज मार्ग पर सोमवार शाम सड़क पार कर रही छह साल की बच्ची को ट्रक ने रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ा और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। उग्र भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें कई ट्रकों के शीशे टूट गए। करीब दो घंटे बाद पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

अतरौली गांव निवासी पिंकी चार बेटियों के साथ रहती हैं। सोमवार शाम छह बजे उनकी छह साल की बेटी शिवानी सड़क पार कर दुकान पर कुछ सामान खरीदने जा रही थी। शिवानी बीच सड़क पर पहुंची ही थी कि गौरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसा देख कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा कर रुकवाया। चालक को जमकर पीटा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। बच्ची का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे दो-तीन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

एसीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह से भीड़ को समझाया गया। रात करीब आठ बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मृत शिवानी के पिता चंद्रशेखर की भी दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हुई थी। आज जब शिवानी की मौत हुई तो उसकी मां पिंकी शव देख बेसुध हो गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। पिंकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्रयागराज, रायबरेली, कानपुर व उन्नाव से सुल्तानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज कस्बे से होकर गुजरते थे। इससे कस्बे में जाम लगता था। जाम न लगे इसलिए भारी वाहनों की सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक मोहनलालगंज कस्बे में नो इंट्री है। इस दौरान ये वाहन अतरौली होते हुए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों पर रोक लगाई जाए। वहां ब्रेकर भी बनवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed