{"_id":"6a57f3e63c3c16d01105975c","slug":"information-related-to-skill-development-is-now-just-a-click-away-lucknow-news-c-13-lko1025-1830628-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कौशल विकास से जुड़ी जानकारी अब एक क्लिक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कौशल विकास से जुड़ी जानकारी अब एक क्लिक पर
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन डिजिटल प्लेटफॉर्म कौशल सारथी पर युवाओं को उनके जिले में उपलब्ध प्रशिक्षण केंद्रों, कोर्सों और ट्रेनिंग पार्टनर की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध कराएगा। डिजिटल मैप से युवा आसानी से प्रशिक्षण केंद्रों की लोकेशन, पता और संपर्क विवरण देखकर उपयुक्त कौशल प्रशिक्षण का चयन कर सकते हैं। हर जिले में चल रहे कौशल विकास के ट्रेनिंग सेंटर की जानकारी युवाओं को मिलेगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्व युवा कौशल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कौशल सेतु व कौशल सारथी पोर्टल का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि कौशल सेतु कौशल विकास मिशन का डिजिटल पोर्टल है, जो ट्रेनिंग पार्टनर के पंजीकरण व अन्य प्रक्रिया को ऑनलाइन, पेपरलेस और पारदर्शी बनाएगा। इससे संस्थान आवेदन, दस्तावेज़ अपलोड और आवश्यक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से जमा कर सकते हैं।
कार्यक्रम में मिशन ने इंडस्ट्री ट्रेनिंग पार्टनर केएलके प्राइवेट लिमिटेड और विनसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ एमओयू किया। अवसर पर प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, कौशल विकास मिशन निदेशक पुलकित खरे आदि थे।