फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Information related to health programmes will be displayed on rail and bus tickets.

UP News: अब रेल व बस के टिकटों पर मिलेगी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी, विभाग ने बनाई रणनीति

Sun, 20 Nov 2022 11:14 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Nov 2022 11:14 AM IST
सार

स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए विभाग ने रणनीति बनाई है। अब हर बस व रेल के टिकट पर सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Information related to health programmes will be displayed on rail and bus tickets.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने की नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत चिड़ियाघर, रेल व बस के टिकट पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी लिखी मिलेगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ज्यादातर लोगों को टीकाकरण, बीमारी से बचाव, परिवार नियोजन, मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन सहित अन्य कार्यक्रमों की स्पष्ट जानकारी नहीं होती है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से भी लोग अनजान रहते हैं। इसे देखते हुए विभाग ने जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोविड की तर्ज पर होगी डेंगू मरीजों की निगरानी, हर दिन भर्ती व रेफर होने वालों की तैयार होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रो. विनय पाठक गायब.... एसटीएफ ने की लुकआउट नोटिस भेजने की तैयारी,  मिलने लगे कई घपलों के सुबूत


विभाग का मानना है कि टिकटों पर योजनाएं लिखी होने से लोगों को जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसके तहत चिड़ियाघर, बस, ट्रेन, ऐतिहासिक स्थान, तीर्थ क्षेत्रों के टिकट पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देने की रणनीति बनाई गई।

इसके लिए हर मंडल मुख्यालय को दो लाख रुपये जारी किए गए हैं और इसका प्रभारी मंडल अपर निदेशक को बनाया गया है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को सफल बनाने में प्रचार-प्रसार की भूमिका अहम है। स्वास्थ्य मेले, रेलवे प्लेटफार्म, पर्यटन स्थल समेत दूसरे स्थानों पर प्रचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। टिकटों पर योजनाओं की जानकारी होने से लोग जागरूक होंगे और फायदा लेने के लिए सरकारी अस्पतालों की तरफ रुख करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed