{"_id":"5d13315e8ebc3e3cf975f396","slug":"information-of-flight-to-haj-will-be-given-through-letter-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्री न हों परेशान, एसएमएस के साथ ही पत्र भेजकर भी दी जाएगी उड़ान की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्री न हों परेशान, एसएमएस के साथ ही पत्र भेजकर भी दी जाएगी उड़ान की जानकारी
Wed, 26 Jun 2019 02:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रियों को उनकी उड़ान की तिथि जानने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। राज्य हज कमेटी ने यात्रियों की सहूलियत के लिए एसएमएस के साथ ही उनके घर पर पत्र भेजकर भी सूचना देने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर भी उड़ान का पूरा शिड्यूल अपलोड किया जा चुका है। वहां से भी उड़ान की जानकारी हासिल की जा सकेगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों की सहूलियत के लिए इस बार रवानगी से करीब महीना पहले ही उड़ान का शिड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि बीते साल तक हज उड़ान का सिलसिला शुरू होने के करीब एक सप्ताह पहले ही शिड्यूल जारी किया जाता रहा है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ऑनलाइन व्यवस्था के जरिये हज यात्रियों को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिये उड़ान तिथि की जानकारी दी जा रही है। ऐसे में तमाम यात्रियों की शिकायत थी कि उनके पास अभी तक उड़ान की जानकारी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
राज्य हज कमेटी के सहायक सचिव जावेद खान ने बताया कि हज यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी हज यात्रियों को उनकी उड़ान के मुताबिक एसएमएस भेजा जा रहा है। इसके अलावा हज यात्रियों को डाक से पत्र भेजकर भी उड़ान तिथि की जानकारी दी जाएगी।