{"_id":"680610fc0ff285e5be095c61","slug":"inflation-affects-shine-gold-demand-light-jewellery-increases-akshaya-tritiya-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को: सोने की चमक पर महंगाई की मार... हल्के गहनों की डिमांड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को: सोने की चमक पर महंगाई की मार... हल्के गहनों की डिमांड बढ़ी
Mon, 21 Apr 2025 05:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Apr 2025 05:15 PM IST
सार
अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसे लेकर सराफा दुकानदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। दुकानदारों का कहना है कि महंगाई होने से हल्के गहनों की डिमांड बढ़ी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजरतगंज, चौक, अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, गोमतीनगर सहित छोटे-बड़े बाजारों के सराफा कारोबारी अक्षय तृतीया की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार 30 अप्रैल बुधवार को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए कारोबारियों ने सोने के हल्के और नई डिजाइन के गहनों का स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है। लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने के हल्के वजन के गहनों की ज्यादा मांग हो सकती है। इसलिए ब्रांडेड कंपनियों की अगूंठी, चेन, टॉप्स, नेकलेस (हार), झुमकी आदि गहनों को शोरूम में सजाया जा रहा है। अब तक खरीदारों ने एडवांस बुकिंग का रुख नहीं किया है। दरअसल, सोने का भाव स्थिर न होने से खरीदार बुकिंग कराने से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सेवा सुरक्षा बहाली के लिए भरी हुंकार, ईको गार्डेन में एकत्र हुए प्रदेश भर के शिक्षक, बोले- उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: बीएसए अपने अनुसार कर सकेंगे स्कूलों के समय में बदलाव, भीषण गर्मी को देखते हुए समय बदलने की मांग
सोने के साथ ही डायमंड के भी जुटा रहे गहने
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्रनाथ रस्तोगी ने कहा, यूं तो अक्षय तृतीया पर सोने के गहनों का बिकने का ही चलन है। मगर, इस बार सोने के साथ ही डायमंड के गहनों का भी स्टॉक जुटा रहे हैं।
8 ग्राम सोने से तैयार किए गए हैं टॉप्स
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि कभी अक्षय तृतीया पर 50 से 100 ग्राम वजन के सोने के सेट की मांग हुआ करती थी। मगर, सोने की महंगाई ने खरीदारों को 8 से 10 ग्राम वजनी सोने के सेट खरीदने के लिए मजबूर कर दिया है। ऐसे में 8 ग्राम सोने में टॉप्स और हार तैयार कराया गया है। 18 कैरेट के सोने में इस हार की अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये तक होगी।