फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Industrilist invested

Lucknow News: वेव सिटी में उद्योगपति ने खपाए थे 111.26 करोड़

Fri, 28 Apr 2023 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Industrilist invested
लखनऊ। दिल्ली के बड़े उद्योगपति गौरव डालमिया के जिस केस को महाठग संजय शेरपुरिया ने रफादफा करवाने की डील की थी, वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से संबंधित है। डालमिया की कंपनी ने वेव सिटी में 111.26 करोड़ रुपये लगाए थे। इसमें विदेश से जुटाई गई रकम खपाने की आशंका है। ईडी ने जांच कर फेमा के तहत केस दर्ज किया था। इसकी पड़ताल में खेल कराने का शेरपुरिया ने छह करोड़ रुपये में ठेका लिया था। नोएडा के वेव सिटी प्रोजेक्ट में डालमिया की कंपनी ने बड़ी रकम लगाई थी। सूत्रों के मुताबिक गौरव डालिया ने जो सौ करोड़ रुपये लगाए थे, वह रकम विदेश से लगाई गई थी। ईडी की जांच में इससे संबंधित साक्ष्य मिले थे। इनके आधार पर कुछ महीने पहले ईडी ने फेमा व मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था, जिसकी विवेचना जारी है।
विज्ञापन

इस संबंध में ईडी ने गौरव के कुछ ठिकानों पर छापे भी मारे थे। प्रवर्तन निदेशालय के कसते शिकंजे के बीच गौरव का किसी के जरिये संजय से संपर्क हुआ। सूत्रों के मुताबिक संजय ने उसे बताया कि ईडी में उसकी गहरी पैठ है। वह मामले को खत्म करवा देगा। सौ करोड़ रुपये से अधिक का मामला होने की वजह से संजय ने छह करोड़ की डील की थी।
विज्ञापन


ईडी के दफ्तर भी आने-जाने की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री समेत अन्य शीर्ष नेताओं के साथ संजय की फोटो आदि देखकर गौरव को उस पर विश्वास हो गया था। चर्चा यह भी है कि संजय का ईडी के दफ्तर में भी आना-जाना था। इससे वह यकीन दिला सके कि उसका संपर्क ईडी में है और वह काम करवा सकता है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली राइडिंग क्लब में जिस आलीशान आवास में संजय रहता है, वहां पर भी गौरव को बुलाया था। इससे उसे किसी भी तरह की कोई शंका न रहे। यही हुआ भी। इसके बाद गौरव ने उससे डील फाइनल कर रकम दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी कनेक्शन की भी तलाश
जिस तरह का मायाजाल संजय ने फैला रखा है, उससे आशंका है कि विदेश में भी कहीं न कहीं उसने रकम खपाई होगी। इसकी पड़ताल के लिए जांच एजेंसियां सक्रिय हुई हैं। पता किया जा रहा है कि उसके खातों में विदेश से कोई रकम आई है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed