फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   indira bridge will open for light vehicle from 7th march in lucknow

Lucknow News: लखनऊ में मंगलवार से हल्के वाहनों के लिए खुल सकता है आठ दिन से बद इंदिरा पुल

Mon, 06 Mar 2023 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
indira bridge will open for light vehicle from 7th march in lucknow
लखनऊ। निशातगंज से आईटी की ओर जाने वाले ओवरब्रिज (इंदिरा पुल) पर होली से हल्के वाहनों को चलाने की अनुमति मिल सकती है। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आदित्य कुमार ने बताया कि पुल के मेंटेनेंस की रिपोर्ट तैयार हो गई है। यह सोमवार को पीडब्लूडी को सौंपी जाएगी। पुल की मरम्मत में अभी आठ से 10 दिन लगेंगे।
विज्ञापन

जर्जर इंदिरा पुल के रेलवे वाले हिस्से में दरारें आने से पुल को रविवार को वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को पत्र लिखा गया, जिसमें पुल हल्के वाहनों के लिए खोलने का जिक्र किया गया। इस पर रेलवे के ब्रिज वर्कशॉप की टीम ने मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर दो दिन में पीडब्लूडी को देने की बात कही, लेकिन तीन मार्च को डालीगंज-मल्हौर के बीच नई लाइन को लेकर कमिश्नर रेलवे सेफ्टी का निरीक्षण होने की वजह से रिपोर्ट तैयार होने में देरी हो गई। रविवार को रिपोर्ट फाइनल हो गई है, जिसे सोमवार को पीडब्लूडी को सौंपा जाएगा। डीआरएम आदित्य कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में पुल पर हल्के वाहन चलाने की बात कही गई है। बता दें कि इस रिपोर्ट के जमा होने के बाद मंगलवार से पुल को हल्के वाहनों के लिए खोला जा सकता है, जिससे लोगों को खासी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


चार लाख लोग हुए परेशान
डीआरएम ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने पुल की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। इस बीच हल्के वाहनों को पुल से गुजारा जा सकता है। भारी वाहन नहीं चलेंगे। मरम्मत का काम पूरा होने में अभी आठ से दस दिन लगेंगे। इसके बाद पुल को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोला जा सकेगा। बता दें कि पिछले आठ दिनों से पुल बंद होने से चार लाख से अधिक वाहन मालिकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा है। हल्के वाहनों के लिए पुल खुलने के बाद खासी राहत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed