फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India's space journey is a milestone

Lucknow News: मील का पत्थर है भारत की अंतरिक्ष यात्रा

Sun, 24 Aug 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
India's space journey is a milestone
रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशंस सेंटर और इंडियन सोसाइटी ऑफ जियोमैटिक्स लखनऊ चैप्टर के संयुक्त तत्वावधा
लखनऊ। रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशंस सेंटर और इंडियन सोसाइटी ऑफ जियोमैटिक्स लखनऊ चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मेलन केंद्र में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और अंतरिक्ष प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा किसी मील के पत्थर से कम नहीं है और आने वाले समय में इसके अपार अवसर खुलने वाले हैं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. थिपेंद्र पी. सिंह ने कहा, “अंतरिक्ष में संभावनाएं असीमित हैं। आने वाले दिनों में अंतरिक्ष पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अंतरिक्ष यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।”
विज्ञापन

इस मौके पर इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. केसी भट्टाचार्य ने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान नई प्रौद्योगिकियों और खोजों का द्वार खोलता है, जो मानव जीवन को और बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतांशु वाजपेयी ने एस्ट्रो-फोटोग्राफी विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने खगोल छायांकन की मूल बातें, सिटिजन साइंस की अवधारणा और रोबोटिक टेलीस्कोप के उपयोग की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, दूसरा आईटी कॉलेज और तीसरा अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज को मिला। क्विज प्रतियोगिता में भी पहला स्थान चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, दूसरा आईटी कॉलेज और तीसरा अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने हासिल किया।

रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशंस सेंटर और इंडियन सोसाइटी ऑफ जियोमैटिक्स लखनऊ चैप्टर के संयुक्त तत्वावधा

रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशंस सेंटर और इंडियन सोसाइटी ऑफ जियोमैटिक्स लखनऊ चैप्टर के संयुक्त तत्वावधा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed